{"_id":"61f7e68c4517921c8d675421","slug":"shani-transit-2022-shani-sade-sati-and-shani-dhaiya-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Dev: जल्द बदलने वाली है शनिदेव की चाल, तीन राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Shani Dev: जल्द बदलने वाली है शनिदेव की चाल, तीन राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
Tue, 01 Feb 2022 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:49 AM IST
सार
Shani Transit 2022: शनि के मकर राशि में होने की वजह से धनु,मकर और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण चल रहे हैं। वहीं मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है।
विज्ञापन
astrology 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Shani Transit 2022: इस साल कर्मफलदाता शनिदेव अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं इसी कारण से कई राशियों पर शनि का प्रभाव काफी देर तक रहता है। शनि देव पिछले दो वर्षों से मकर राशि में गोचर कर रहें हैं। शनिदेव 24 जनवरी 2020 से मकर राशि की यात्रा कर रहे हैं। शनि के मकर राशि में होने की वजह से धनु,मकर और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण चल रहे हैं। वहीं मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस तरह से देखा जाय तो पांच राशियों के जातक पर शनि की दशा चल रही है।
विज्ञापन
साल 2022 में शनि की चाल
शनिदेव इस वर्ष अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि बदलने के कारण कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी वहीं कुछ राशियां इनके प्रभाव से मुक्ति हो जाएंगी। शनि के राशि परिवर्तन होते ही धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी जबकि मिथुन और तुला राशि के जातकों से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। हालांकि कुछ महीनों के बाद ही शनि के वक्री चाल चलने के कारण पहले वाली स्थिति बन जाएगी। शनिदेव 12 जुलाई 2022 को मकर राशि में वक्री हो जाएंगी जिस कारण से एक बार फिर से धनु, मिथुन और तुला राशि पर शनि की दशा शुरू हो जाएगी। इन तीनों राशियों पर पूरी तरह से शनि की दशा 17 जनवरी 2023 ही खत्म होगी।
विज्ञापन
ज्योतिष में शनि ग्रह का महत्व
शनिग्रह सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को नौकरी, रोग आयु, दुख, परेशानी, लोहा, खनिज तेल और जेल के कारक ग्रह माना गया है। शनि शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ होते उन्हें अच्छा फल और जिन जातकों की कुंडली में ये अशुभ भाव में होते हैं वे इन्हें परेशान करते हैं। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। शनि तुला राशि में उच्च राशि के जबकि मेष राशि में नीच के माने जाते हैं।
विज्ञापन
मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022