फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु-केतु का दुर्लभ संयोग जल्द, इन राशियों को धन लाभ और करियर-कारोबार में मिलेगा ऊंचा मुकाम

Thu, 08 Oct 2026 03:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही केतु संचरण कर रहे हैं। ऐसे में गुरु और केतु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

विज्ञापन
astrology prediction guru ketu conjunction 2026 these zodiac sign will be lucky
गुरु-केतु युति 2026 - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर 2026 को गुरु-केतु का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। पंचांग के अनुसार, 31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सिंह राशि में पहले से ही केतु संचरण कर रहे हैं। ऐसे में गुरु और केतु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, धन, विस्तार, सुख और सौभाग्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं केतु को अचानक से होने वाले बदलाव और रहस्य से जोड़कर देखा जाता है। सिंह राशि में गुरु-केतु के संयोग से कुछ राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। 
Trending Videos
astrology prediction guru ketu conjunction 2026 these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर गुरु-केतु की युति का प्रभाव कैसा 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए गुरु-केतु का प्रभाव आर्थिक मामलों में नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। धन प्राप्ति के बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और आय में इजाफा हो सकता है। कारोबार में अच्छा लाभ और योग बन रहा है। 
 
astrology prediction guru ketu conjunction 2026 these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर गुरु-केतु की युति का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति धन और करियर के लिहाज से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण हो सकता है। आय के स्त्रोतों में इजाफा होने और निवेश से जुड़े मामलों में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology prediction guru ketu conjunction 2026 these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर गुरु-केतु का युति का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए आपकी ही राशि में गुरु और केतु की युति हो रही है जिससे अचानक से धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में कोई अच्छी डील और पुराने संपर्कों से फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। इस दौरान आपको प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। 

ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

विज्ञापन
astrology prediction guru ketu conjunction 2026 these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए गुरु-केतु की युति बहुत ही अच्छी और लाभ से भरी हुई होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और करियर में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पुराने संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपके करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

रहें अलर्ट: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी केतु की नजर, अटकेंगे बनते काम और बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed