{"_id":"6aaa7741dd98b410e40ef28f","slug":"aaj-ka-singh-rashifal-17-september-2026-today-leo-horoscope-in-hindi-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल
Thu, 17 Sep 2026 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:00 AM IST
सार
आज मन में अनावश्यक चिंता और बेचैनी जगह बना सकती है। छोटी-सी बात भी आपको जरूरत से ज्यादा सोचने पर मजबूर कर सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। आज का राशिफल
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज मन में अनावश्यक चिंता और बेचैनी जगह बना सकती है। छोटी-सी बात भी आपको जरूरत से ज्यादा सोचने पर मजबूर कर सकती है। कोशिश करें कि हर परिस्थिति को लेकर पहले से चिंता करने के बजाय एक-एक करके समस्याओं पर ध्यान दें। खुद को मानसिक रूप से आराम देने के लिए कुछ समय अकेले बिताना या पसंदीदा काम करना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन राहत देने वाला रहेगा। साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और संतान की ओर से संतोषजनक स्थिति देखने को मिल सकती है। कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। सरकारी विभाग से संबंधित कोई काम चल रहा है तो उसमें भी सकारात्मक प्रगति की उम्मीद रख सकते हैं। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मुख्या बिंदु:
- मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
- संतान से खुशी मिल सकती है।
- व्यापार और सरकारी कार्यों में लाभ संभव है।
- उपाय: सुबह सूर्य को जल दें।
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
सिंह राशि वालों के करियर और कारोबार में आ सकती है चुनौतियां, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।