फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 01 September: महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकती है अच्छी खबरें

Mon, 01 Sep 2025 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Sep 2025 07:09 AM IST
सार

01 September Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 सितंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल-01 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 01 September 2025: आज सोमवार, सितंबर महीने का पहला दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर मंगल की राशि वृश्चिक में होगा फिर इसके बाद धन राशि में होगा। जिससे कुछ राशि वालों के लिए नौकरी में लाभ के अच्छे योग, शुभ और लाभकारी साबित होगा। आज के दिन धन लक्ष्मी योग का भी संयोग बनेगा जिससे कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी के लिए कैसा रहेगा। 

विज्ञापन


01 September 2025 Rashifal:
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं

विज्ञापन
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने दिल से लोगों को भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेंगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी से करना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। संतान को आप किसी एक्टिविटी को ज्वाइन करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने मेहनत जारी रखें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक  रहने वाला है। आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा ना करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप संतान को कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए भेज सकते हैं। आप जीवनसाथी को कही शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या थी, तो वह भी ठीक होगी, लेकिन आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। आप किसी से काम को लेकर हामी ना भरें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आप किसी नए बिजनेस के लिए कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आपको अपनी किसी भी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य  नाराज हो सकते हैं। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप किसी दूसरे नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे।

Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीददारी के लिए बातचीत कर सकते हैं। आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें।  व्यापार में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। सेहत में भी उतार चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। माता-पिता से आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी, जिससे आप काम पूरे करने में सलाह मशवरा कर सकते हैं और उनकी सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए धन के मामले का बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम करने की प्लानिंग करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होगी। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। बिजनेस में आपकी दीर्घकालिक योजना को गति मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों से आज एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपको खुशियों रहेगी, लेकिन आप आज इधर-उधर के कामों में ना पड़ें और अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस में भी आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने के पूरी संभावना है। आप शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।


मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती हैं। आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी आप उनसे लेते रहें, नहीं तो वह रास्ता भटक सकते हैं। आपको अपने बढ़ते खर्च पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप कोई अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन  बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों से काफी खुश रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने के पूरे संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Chandra Grahan 2025: सितंबर में इस दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब लगेगा सूतक

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी, तभी आपको जीत मिल सकती है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed