फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

Sat, 30 Aug 2025 01:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

Chaturgrahi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: सितंबर में एक खास चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो सिंह राशि में बुध, शुक्र, केतु और सूर्य के संगम से बनेगा। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा

विज्ञापन
Powerful Chaturgrahi Yoga After 50 Years in Sun Sign Good Days Ahead for These Zodiac Signs
chaturgrahi yog 2025 - फोटो : amar ujala

Chaturgrahi Yog 2025 Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों की चाल निश्चित समय पर बदलती रहती है और वे विभिन्न योग बनाते हैं, जिनका सीधा असर हमारे जीवन और समाज पर पड़ता है। सितंबर में एक खास चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो सिंह राशि में बुध, शुक्र, केतु और सूर्य के संगम से बनेगा। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा, उनकी किस्मत चमकेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। साथ ही, ऐसा भी हो सकता है कि फंसा हुआ धन वापस मिल जाए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां इस योग की खास कृपा पाने वाली हैं।


Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी के दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर करें ये सात उपाय, राधे-राधे के नाम से खुलेंगे सौभाग्य के द्वार
Anant Chaturdashi 2025 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? जानिए तिथि, गणपति विसर्जन का मुहूर्त और महत्व

Powerful Chaturgrahi Yoga After 50 Years in Sun Sign Good Days Ahead for These Zodiac Signs
आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
चतुर्ग्रही योग सिंह राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि यह आपकी राशि के पहले भाव में बन रहा है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होंगी। लोकप्रियता में वृद्धि के साथ-साथ करियर में भी सूर्य और शुक्र ग्रह आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और नए साझेदार जुड़ने से लाभ होगा।

Powerful Chaturgrahi Yoga After 50 Years in Sun Sign Good Days Ahead for These Zodiac Signs
नए प्रोजेक्ट शुरू करने या नेतृत्व निभाने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से फायदेमंद होगा क्योंकि यह आपके काम-काज के भाव में बन रहा है। इस दौरान आपके काम-धंधे में अच्छी प्रगति होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की तारीफ होगी, जिससे नए अवसर और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू करने या नेतृत्व निभाने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful Chaturgrahi Yoga After 50 Years in Sun Sign Good Days Ahead for These Zodiac Signs
कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार जुड़ने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य स्थान पर बन रहा है, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी और आप पूरे मन से अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार जुड़ने की संभावना है। इस समय देश-विदेश की यात्रा हो सकती है और धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed