Aaj Ka Rashifal 26 August: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल
26 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 अगस्त 2025 का राशिफल।
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: आज 26 अगस्त मंगलवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हुआ है। आज के दिन हस्त नक्षत्र के संयोग में रवि और साध्य योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन धन-लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी के साथ आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। हरतालिका तीज और धन लक्ष्मी योग के संयोग में धनु और मकर समेत कुछ राशि वालों का भाग्य में बदलाव देखने को मिलेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए जानिए आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में बिजनेस को लेकर यदि कुछ आइडिया आये, तो आप उससे तुरंत आगे न बढ़ाएं। किसी अजनबी से आप कोई लेनदेन करने से बचें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है और आप किसी धन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने खर्चों को भी लिमिट में करके चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको बिजनेस में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सजग रहकर कामों को करना होगा। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आप कुछ नए कामों को करने की कोशिश करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आप किसी से उधार का लेन-देन ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। किसी नए काम में आपको जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप आज किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ी एतियात बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार की समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सगे संबंधियों से मिलने का आपको मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। आपको अपने आसपास रख रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी। आपको किसी छोड़े हुए नौकरी का दोबारा ऑफर आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो उसको मिलने की आपको पूरी संभावना है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको नौकरी में अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आप अपने भाई और बहनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। कोई फैसला आप जल्दबाजी में न लें।
Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा सोच समझकर भी आगे बढ़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चो पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आप अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए निर्णय लेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.