फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

Sat, 09 Aug 2025 08:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

Shani Sade Sati Se Bachne Ke Upay: शनि की साढ़ेसाती लगभग साढ़े सात साल की अवधि होती है, जब शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यह समय अच्छे कर्म करने वालों के लिए प्रगति का और बुरे कर्म करने वालों के लिए कठिनाइयों का कारण बनता है।

विज्ञापन
Shani Sade Sati 2025 These 3 Signs Face a Challenging Phase in hindi
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

Shani Sade Sati: ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती को जीवन का एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली चरण माना जाता है। यह अवधि तब आरंभ होती है जब शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्र राशि से 12वें, 1वें और 2वें भाव में भ्रमण करते हैं। इसकी कुल अवधि लगभग साढ़े सात वर्ष होती है, इसलिए इसे “साढ़ेसाती” कहा जाता है।
Kajari Teej 2025: 12 अगस्त को है कजरी तीज, जानें नीमड़ी पूजन का सही तरीका और शुभ मुहूर्त
अक्सर यह धारणा बनी रहती है कि साढ़ेसाती केवल कठिनाइयाँ और नुकसान देती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। शनि देव न्याय के देवता हैं और यह समय व्यक्ति को उसके कर्मों का उचित फल देता है। जो लोग सत्य, ईमानदारी और अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलते हैं, उनके लिए यह काल प्रगति, सफलता और सम्मान लेकर आ सकता है। वहीं, जो लोग गलत कार्यों में संलग्न रहते हैं, उनके लिए यह अवधि चुनौतियों, संघर्ष और कष्ट का कारण बन सकती है।
Bhadrapada 2025: कल से भाद्रपद माह आरंभ, जानें इस माह का महत्त्व और पूज पाठ के नियम

 

Shani Sade Sati 2025 These 3 Signs Face a Challenging Phase in hindi
शनि की साढ़े साती से ये राशियां रहे सावधान - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो चुकी है और फिलहाल पहला चरण चल रहा है। यह प्रभाव 31 मई 2032 तक रहेगा। इस समय नए कामों की शुरुआत करने से पहले गंभीरता से विचार करें और जल्दबाज़ी से बचें।

Shani Sade Sati 2025 These 3 Signs Face a Challenging Phase in hindi
शनि की साढ़े साती से ये राशियां रहे सावधान - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जो 23 फरवरी 2028 तक रहेगा। यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासतौर पर करियर और पारिवारिक मामलों में। सावधानी और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati 2025 These 3 Signs Face a Challenging Phase in hindi
शनि की साढ़े साती से ये राशियां रहे सावधान - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वाले साढ़ेसाती के दूसरे चरण से गुजर रहे हैं। यह दशा 17 अप्रैल 2030 तक बनी रहेगी। इस दौरान भावनात्मक असंतुलन और आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

विज्ञापन
Shani Sade Sati 2025 These 3 Signs Face a Challenging Phase in hindi
साढ़ेसाती से बचाव के उपाय - फोटो : adobe stock

साढ़ेसाती से बचाव के उपाय

  • शनिवार को शनि मंदिर जाकर श्रद्धापूर्वक शनि देव की आराधना करें।
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले चने, लोहे के बर्तन आदि दान करें।
  • नियमित रूप से शनि चालीसा पढ़ें और शनि मंत्रों का जाप करें।
  • प्रत्येक शनिवार काले तिल, सरसों का तेल और उड़द की दाल दान करें।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed