फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: दो दिन बाद लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल

Fri, 05 Sep 2025 01:16 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 05 Sep 2025 01:16 PM IST
सार

सितंबर में इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़े समय, सूतक काल और दृश्यता से जुड़ी जानकारी।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 date and time in india sutak kaal time chandra grahan kab hai
चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2025 Date And Time In India: सितंबर 2025 ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। जहां इस महीने कई बड़े व्रत और त्योहारों की धूम रहेगी, वहीं एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी घटित होने जा रही है। इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण। खास बात यह है कि यह एक 'ब्लड मून' होगा, यानी ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। ऐसे में यह घटना न केवल वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए खास होगी, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी इसका विशेष महत्व माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और इसे कहां-कहां देखा जा सकेगा।



Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव
Dream About Money: क्या आपको भी आते हैं इस तरह के सपने? अमीर होने का संकेत देते हैं ऐसे स्वप्न

 

Trending Videos
Chandra Grahan 2025 date and time in india sutak kaal time chandra grahan kab hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

चंद्र ग्रहण 2025 तिथि और समय
हिंदू पंचांग और खगोल विज्ञान की गणनाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार की रात को लगेगा। यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक बना रहेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 29 मिनट तक होगी। 

Chandra Grahan 2025 date and time in india sutak kaal time chandra grahan kab hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

सूतक काल कब से होगा शुरू?
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण से जुड़ा सूतक काल अत्यधिक महत्व रखता है। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इस दृष्टि से 7 सितंबर 2025 का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर रात में ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। इस दौरान धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और शुभ गतिविधियों से बचने की परंपरा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 date and time in india sutak kaal time chandra grahan kab hai
Chandra Grahan 2025 Shani Shash Yog - फोटो : adobe

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देने वाला है। ऐसे में इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा। इस कारण से मंदिरों के द्वार निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए जाएंगे और धार्मिक आयोजन भी सूतक काल खत्म होने पर ही किए जाएंगे।

Grahan Yog 2025: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट
Pitru Paksha Grahan: इस बार पितृ पक्ष पर सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 date and time in india sutak kaal time chandra grahan kab hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik
कहां कहा दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत के अलावा यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखाई देने वाला है। एशिया के अधिकांश देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में, फिजी द्वीप समूह और अंटार्कटिका के कुछ भागों में यह खगोलीय घटना देखने को मिलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed