बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 9

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है ऐसे जातकों का मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस मूलांक के व्यक्ति उत्साही, जोशीले, ताकतवर होते हैं। आवाज भारी तीखी और ऊंची होती है। ये अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के लिए वर्ष अच्छा होगा। आर्थिक जीवन में भी आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई आदत बहुत खराब लग सकती है। उसमें सुधार करें। साल के मध्य में पारिवारिक जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस समय परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। इसलिए ध्यान से कार्य करें। साल के अंत में संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस वर्ष आप छुट्टियां मनाने के लिए किसी अच्छी डेस्टिनेशन का प्लान बना सकते हैं। इस साल आपके दोस्तों में वृद्धि होगी, इसके साथ ही आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे लोगों से दूर रहें जो केवल और केवल स्वार्थ के चलते मित्रता करते हैं। साल के अंत में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

Recommended

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed