बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2023 : मूलांक 7

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Numerology 2023: मूलांक 7 का भविष्यफल

जिनका जन्म अंक 7,16 और 25 है उनका मूलांक 7 है, जिसके स्वामी केतु ग्रह हैं। 7 अंक वाले दार्शनिक और चिंतक स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी न किसी तरह के शोध में ही लगे रहते हैं और ये जीवन में आध्यात्मिक खोज की तलाश में ही रहते हैं। इनके अंदर पूर्वाभास की अद्धभुत क्षमता होती है और इनके पास दिव्य शक्ति भी होती है। ऐसे लोग एक बार किसी साधना में लीन हो जाए तो बहुत ही गहरी खोज में निकल जाते हैं। 7 अंक के लिए 2023 वर्ष यानि 7 अंक का वर्ष जिसका स्वामी भी केतु ग्रह हैं,जो इस साल आपकी शोध के लिए बहुत ही नए अवसर देगा और आपके सभी सपने पूरे करेगा।

Career 
अंक 7 के लिए 2023 वर्ष कार्य को लेकर नए अवसर लाएगा।  इस वर्ष आप अपने व्यापार में अपने दिमाग से सफलता की प्राप्ति करेंगे जिससे आपकी नई पहचान बनेगी और आपको लाभ भी होगा। यह साल बाहरी देश में भी यात्रा के साथ आपके कॉन्टेक्टस बनाने में आपकी मदद करेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए इस वर्ष आपके स्किल्स की वज़ह से प्रमोशन के आसार बनाएगा। आप अपने नए शोध को बॉस के सामने लाने में सक्षम हो पाएंगे। जिनके पास नौकरी नहीं हैं,उन्हें मनचाही जगह नौकरी मिलेगी और जो लोग बदलाव के बारे में सोच रहे हैं,वह जून से पहले अच्छे अवसर देखकर नौकरी बदल लें। इस साल आप अपनी नौकरी के साथ कुछ फ्रीलांस का नया काम भी करेंगे।

Finance
अंक 7 के लिए 2023 वर्ष धन को लेकर अच्छा जाएगा। जो खर्चे भरा तो होगा साथ ही इनकम भी अच्छी होगी,जिससे खर्चे परेशान नहीं करेंगे। इस वर्ष आप अपने धन को सही जगह निवेश करने में सफलता हासिल करेंगे। अगर आप शेयर मार्किट में रुचि रखते हैं,तो यह वर्ष अच्छा लाभ देकर जाएगा,लेकिन आप जून के बाद किसी भी तरह के निवेश में सावधानी रखना। सितम्बर के बाद आपको किसी तरह धन का नुकसान हो सकता हैं,सावधानी रखना। यह वर्ष ज़मीन के निवेश के लिए भी बेहतर रहेगा और अपना घर लेने का सपना भी पूरा होगा।

Relationship 
अंक 7 के लिए 2023 वर्ष रिश्तों के मामले में मिठास भरा रहेगा। आपकी आदत है कि आप अपने काम के आगे किसी और को महत्व कम ही दे पाते हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं उनके साथ अपने प्रेम का इज़हार बहुत ही रोमानी अंदाज़ में करेंगे। अगर आप अकेले हैं तो इस वर्ष 2023 में आप अकेले नहीं रहेंगे। आपके जीवन में मनचाहा साथी आएगा। वैवाहिक लोगों के लिए 2023 वर्ष पुराने गिले-शिकवे मिटाने आ रहा हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते के साथ उनसे साहनुभूति भी रखेंगे,जिससे इस वर्ष आपके रिश्ते और प्रेम में निखार आएगा।

Health
अंक 7 के लिए 2023 वर्ष सेहत के हिसाब से बेहतर जाएगा और आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही सावधान रहेंगे। आप अपना ध्यान रखेंगे और खाने-पीने के परहेज़ के साथ योगा और ध्यान के लिए भी समय निकालेंगे। अगर आपको पहले से ही किसी तरह से त्वचा की परेशानी या नसों से जुड़ी समस्या हैं,तो आप समय से ही डॉक्टरी सलाह अवश्य ले लें। जिससे वर्ष के मध्य में आप लापरवाही से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। अगर आप सितम्बर के बाद कही बाहर जाने की योजना बनाते हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं और अपने सेहत का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

Recommended

मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed