बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 4

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

जिन लोगों का जन्म माह की 4, 13, 22, या फिर 31 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह है। इस मूलांक के जातक साहसी, व्यवहार कुशल और दूसरों को आश्चर्यचकित कर देने वाले होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े हठी होते हैं। किसी सिलिसिले से विेदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको करियर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी प्रभावशाली शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक जीवन में आप अच्छी तरक्की करेंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस साल 2020 में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।  वैसे तो साल 2020 आपके लिए औसत है, लेकिन आपको सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। इस बात को आप गांठ बांधे लें तो अच्छा होगा। सेहत के मामले में यह साल अच्छा रहने वाला है। अंत में कह सकते हैं कि यह साल भले ही औसत है, लेकिन आप कड़ी मेहनत और लगन से सुखद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अपनी मेहनत की वजह से ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। अतः अपनी कमजोरियों को इस साल अपने ऊपर हावी ना होने दें। पेशेवर और निजी जिन्दगी में आपको कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आपको हताश नहीं होना है, बल्कि आपको विवेक से काम लेना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पूरे साल आपको नकारात्मक चीजों से दूर रहना है, क्योंकि ये आपके राह में रोड़ा बन सकती हैं। मानसिक रूप से आप थोड़े असहज हो सकते हैं। इससे निदान के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही अच्छी सेहत के लिए व्यायाम भी करें। चाहे परिस्थिति कितनी भी विकट हो, आप सकारात्मक बने रहें। घरेलू मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

Recommended

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed