बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 2

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, या फिर 29 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 2 है। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्ति शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि उनके मन में चंचलता रहती है। इस वर्ष आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन की जहां तक बात है उसमें आपको नए साल में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए। पेशेवर और निजी जिन्दगी दोनों शानदार रहेगी। साल 2020 में भाग्य भी आपका साथ देगा, पूरे साल पैसों की कमी नहीं रहने वाली है। यदि आप डेयरी, मोती या आर्ट का कारोबार करते हैं तो आपको बेहतर मुनाफ़ा प्राप्त होगा। कलात्मक लोगों के लिए भी साल 2020 किसी तोहफ़े से कम नहीं है। वर्ष 2020 में आपको वे सभी चीजे मिलेंगी जिन्हें आप पाना चाहते हैं, इसलिए अपने स्तर पर प्रयास जारी रखें। कई मामलों में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। मूलांक 2 के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अंक शास्त्र के अनुसार शादीशुदा लोग पूरे साल आनन्द और स्नेह से रहेंगे। प्रेम-संबंधों में भी मधुरता आएगी। इस साल आपकी रचनात्मकता ही आपकी सफलता की कूंजी होगी। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह साल मूलांक 2 के जातकों को ही समर्पित है।
विज्ञापन

Recommended

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed