बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 1

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

जिन व्यक्तियों का जन्म माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ऐसे जातक अच्छे नेतृत्वकर्ता, लीडर, उच्च पदाधिकारी होते हैं। इस वर्ष आपको करियर क्षेत्र में गजब की सफलता प्राप्त हो सकती है। आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार तनाव रह सकता है। भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप बहुत ही रचनात्मक और सशक्त महसूस करेंगे। काम के प्रति आपके समर्पण और मेहनत के लिए आपकी तारीफ होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। कई सालों की मेहनत का फल इस समय आपको प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा वक्त बिताएंगे, साथ ही उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। वहीं प्रेमी-जोड़ों के लिए यह साल किसी तोहफे से कम नहीं है। साल 2020 में वे एक-दूसरे के साथ काफी रोमांटिक वक्त बिताएंगे। यदि आपके दिल को कोई भा गया है तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। हां ज्योतिष के अनुसार प्रपोज करने का सही समय चुनना बेहतर रहेगा। सितारे पूरी तरह से आपके साथ है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह साल मूलांक 1 के जातकों के लिए ही आ रहा है।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: कन्या सहित इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत

27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
26 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed