फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   mars transit in aries december 2020 know remedies for mars

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आज, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Thu, 24 Dec 2020 11:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 24 Dec 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
mars transit in aries december 2020 know remedies for mars
मंगल के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल देव 24 दिसंबर को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को क्रोध, ऊर्जा, हिंसा एवं लड़ाई-झगड़े का कारक माना जाता है। इसके साथ ही यह व्यक्ति के साहस, पराक्रम, शौर्य को भी दर्शाता है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। यह शनि की राशि मकर में उच्च का और चंद्रमा की राशि कर्क में नीच का माना जाता है। मेष राशि में मंगल ग्रह के गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। 

विज्ञापन

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

mars transit in aries december 2020 know remedies for mars
भगवान हनुमान - फोटो : Pixabay
हनुमान जी की करें आराधना
मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति क्रोधी होता है। लड़ाई झगड़ा होना या चोट लगना अशुभ मंगल की निशानी है। ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। सबसे आसान तरीका तो यह है कि किसी भी मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग का लंगोट और सिंदूर भेंट कीजिए।

mars transit in aries december 2020 know remedies for mars
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का रखें व्रत
हनुमान जी मंगलवार के स्वामी माने जाते हैं इसलिए मंगल के उपाय में हनुमान जो खुश करने का विधान है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन व्रत करके शाम के समय बूंदी का प्रसाद बांटने से भी मंगल का अमंगल दूर होता है।

mars transit in aries december 2020 know remedies for mars
मूंगा रत्न - फोटो : सोशल मीडिया
मूंगा रत्न करें धारण

सभी ग्रह के अपने रत्न होते हैं जो ग्रहों की उर्जा को अवशोषित करके अनुकूल स्थिति बनाते हैं। मंगल का रत्न है मूंगा। मंगल को अनुकूल बनाने के लिए मूंगा रत्न धारण किया जा सकता है।

mars transit in aries december 2020 know remedies for mars
सुंदर कांड - फोटो : सोशल मीडिया
सुंदर कांड का करें पाठ

अगर इनमें से कोई उपाय नहीं कर पाते हैं तो कम से कम मंगलवार के दिन लाल कपड़ा पहनें और सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी मंगल को शुभ बनाने में सहायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed