यह वर्ष उन्नतिदायक रहेगा। उच्चवर्ग में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी जिसका आपको आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य पूरे होंगे। राजकीय क्षेत्र से लाभ मिल सकता है।
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। संतान सुख में वृद्घि होगी। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से रिश्ते मजबूत होंगे, सहयोग मिलेगा।
आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी, संचित धन बढ़ेगा। आत्मनिर्भर बनेंगे। नौकरी में आपका पक्ष मजबूत होगा, प्रमोशन की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में विस्तार एवं उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे।
धर्म-कर्म के प्रति आस्था में वृद्घि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षण कार्य, न्यायाधीश, वकालत, इंजीनियरिंग, बैंकिंग, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।