बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते कन्या राशि वालों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क

सितारे कहते हैं कि यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी एवं महत्व बढ़ेगा। मीन राशि वाले मनोविनोद के मूड में रहेंगे। मिथुन राशि वालों की सफलता उनकी मेहनत और प्रयास पर निर्भर करेगी। अन्य राशियों के सितारे कह रहे हैं।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता आपके लिए हर तरह से अनुकूल है। आपका मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से जो करना चाह रहे थे इस हफ्ते अपनी उस चाहत को पूरा कर सकते हैं। प्रयास जारी रखें। सलाह है कि लक्ष्य ऊंचा रखें, सफलता मिलने मिलेगी।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)विस्तार की योजना सफल होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। सलाह है कि भविष्य के लिए बचत की योजना बनाएं। साझेदारी में किया गया काम लाभप्रद हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)आपके राशि स्वामी की स्थिति आपके अनुकूल है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कोई भी आपकी प्रगति में बाधक नहीं बन सकेगा। जीवनसाथी के लिए समय निकालें और दिनचर्या का ध्यान रखें।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)अपने मन को नियंत्रित रखें और परिवार के सदस्यों के साथ मेल-जोल बनाए रखें। इससे परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जीवन में खुखहाली छायी रहेगी। नए-नए विचार मन में आएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता आपके लिए सुखद रहेगा। पिछले हफ्ते जिन क्षेत्रों में प्रयास किया है उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी। काम का दबाव कम होगा, रिलैक्स महसूस करेंगे।  

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका महत्व एवं जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति पहले से बेहतर होगी। अतीत को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए प्रसन्न और चिंता मुक्त रहेंगे।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)आप गंभीर रहेंगे और अपनी उपलब्धियों एवं योजनाओं को किसी के साथ शेयर करने से बचेंगे। सगे-संबंधियों से आपको प्रोत्साहन एवं सहयोग मिलेगा। बच्चों से आपका लगाव बढ़ेगा। कुल मिलाकर सप्ताह सुखद रहेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। सफलताओं से आप उत्साहित रहेंगे। जीवन में कुछ बदलाव के भी संकेत हैं। भाग्य मेहरबान रहेगा। समस्याओं का हल आसानी से निकल आएगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। परिवार एवं जीवन के दूसरे क्षेत्र में तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखिए फायदा होगा। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)उत्साहित और उर्जावान रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार की ओर ध्यान देंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। नए वित्तीय लेन-देन के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)अपनी आंख और कान खोलकर रखिए परिस्थितयों को समझने में आसानी होगी। आगे बढ़ने की चाहत है तो प्रयास कीजिए कामयाबी मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्या बढ़ेगा। रिश्तों के मामले में थोड़े भावुक हो सकते हैं।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)यह सप्ताह उत्साह और आनंद में व्यतीत होगा। मनोविनोद के मूड में रहेंगे। दोस्तों एवं रिश्तेदारों से मेल-मिलाप हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

विज्ञापन

Recommended

मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed