{"_id":"6a956cc21af0d0b87502e81e","slug":"meghna-gulzar-exclusive-interview-said-people-should-understand-deepika-padukone-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट मामले पर क्या बोलीं मेघना गुलजार? बताया फिल्मों में कैसा है महिलाओं का हाल","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट मामले पर क्या बोलीं मेघना गुलजार? बताया फिल्मों में कैसा है महिलाओं का हाल
सार
Meghna Gulzar Interview: दीपिका पादुकोण इन दिनों कई कारणों से चर्चा में हैं। इसी बीच दीपिका के साथ फिल्म 'छपाक' में काम कर चुकीं फिल्ममेकर मेघना गुलजार से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने दीपिका की मौजूदा परिस्थितियों को समझना जरूरी बताया।
विज्ञापन
मेघना गुलजार
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज होनी है। इसी फिल्म को लेकर हुई बातचीत के दौरान मेघना ने दीपिका पादुकोण के आठ घंटे की शिफ्ट वाले मामले पर भी अपनी राय दी। हाल ही में दीपिका की फिल्म 'स्पिरिट' से जुड़े एक विवाद में यह भी दावा किया गया कि अभिनेत्री ने मेकर्स से 10 फीसदी प्रॉफिट शेयर मांगा है। अब इस पूरे मामले पर अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में मेघना ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मेघना गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
'वह जिंदगी के अलग दौर में हैं'
अमर उजाला से खास बातचीत में मेघना ने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद वह अपनी जिंदगी के ऐसे दौर में हैं, जब उन्हें लगा कि उन्हें ऐसा करना चाहिए। जब हमने उनके साथ काम किया था, तब हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं था। तो शायद यह उनकी जिंदगी का एक अलग समय है।'

मेघना गुलजार परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
'अपनी जरूरत बताने का हक है'
मेघना ने आगे कहा, 'वह मां हैं, उनका एक बच्चा है और अब वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। आप किसी से सिर्फ इसलिए कुछ नहीं छीन सकते कि वह अपनी किसी जरूरत के बारे में बात कर रही है। उसकी जिंदगी की परिस्थितियां बदलती रहती हैं और आपको इसे समझना होगा।'

मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
'शर्तें आपके लिए काम नहीं करतीं, तो मत कीजिए'
मेघना के मुताबिक, अगर किसी कलाकार की शर्तें किसी प्रोजेक्ट के लिए संभव नहीं हैं, तो दोनों पक्ष अपने-अपने फैसले ले सकते हैं। वह कहती हैं, 'अगर उनकी ये शर्तें आपके लिए काम नहीं करतीं, तो मत कीजिए। और वह भी इसके साथ ठीक हैं। उन्होंने खुद अपने इंटरव्यू में कहा है कि अगर आप उनके हिसाब से शूट नहीं कर सकते, तो मत कीजिए।'

'महिला कलाकारों की बात सुनी जाती है'
महिला कलाकारों को लेकर इंडस्ट्री में आए बदलाव पर मेघना कहती हैं, 'पिछले कुछ साल में मैंने महिला कलाकारों में यह बदलाव देखा है कि अब उनकी बात सिर्फ सहानुभूति के लिए नहीं सुनी जाती। पहले 'बेचारी' कहकर उनकी बात सुन ली जाती थी। अब ऐसा कम होता है। यह बहुत बड़ा बदलाव है। अब उनकी बात बराबरी के नजरिए से सुनी जाती है।'

दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है 'स्पिरिट' विवाद?
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद उनके काम के घंटे और फीस को लेकर चर्चा हुई थी। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर और वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी मांगी थी। उन्होंने इसे फिल्म से उनके अलग होने की वजहों में शामिल बताया। हालांकि, इस दावे की दीपिका की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।