बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः कर्क राशि वालों का महत्व बढ़ेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। सितारों की इस स्थिति में बदलाव का असर देश दुनिया और राशियों पर भी होगा। सितारे कहते हैं कि इस हफ्ते कर्क राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। समाज एवं कार्य क्षेत्र में मीन राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) यह हफ्ता उथल-पुथल भरा रह सकता है। भविष्य को लेकर उलझन में रहेंगे। अपेक्षाएं बढ़ेंगी, सब कुछ जल्दी पाने की कोशिश करेंगे लेकिन उतावलापन से काम बिगड़ सकता है। धैर्य से काम लें।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) मन शांत रहेगा। दयालुता और मानवीय गुणों में वृद्धि होगी। कार्य कुशलता का लाभ कार्य क्षेत्र में प्राप्त होगा। निकट संबंधियों से रिश्ते सुधरेंगे। चिंता और तनाव में कमी आएगी।

मिथुन (21 मई -20 जून) यह हफ्ता आनंद और उत्साह में बीतेगा। लोगों के प्रति आपकी धारणा बदलेगी। मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अपने विचारों में उदारता लाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर का माहौल सुखमय रहेगा। अपनी पहचान बनाएंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक रहेंगे। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, इसका लाभ आजीविका एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में प्राप्त होगा। बजट का ध्यान रखें, खर्च बढ़ सकता है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) उतावलेपन से बचें, बहुत जल्दी बहुत ज्यादा पाने की अपेक्षा नहीं करें। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी, कर्तव्य पालन का ध्यान रखें। यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) क्षमता एवं योग्यता का लाभ मिलेगा। मित्रता एवं जान-पहचान का लाभ मिलेगा। काई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों से प्रेरणा लेंगे।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा, लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। सामजिक कार्यों में भाग लेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा, सहकर्मियों एवं अधिकारियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे, आय में वृद्घि की योजना पर विचार करेंगे। घर को सजाने-संवारने में रूचि रहेगी।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। सगे-संबंधियों से आपसी स्नेह एवं सहयोग में वृद्घि होगी। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए परिश्रम करना होगा। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।  

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) इस पूरे हफ्ते जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर, दूसरों के लिए कुछ करने की सोचेंगे। अतीत से सीखने की कोशिश करें। गैजेट्स पर खर्च हो सकता है।   

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) हफ्ता आनंद और उत्साह में बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी स्नेह एवं सहयोग में वृद्घि होगी। बुद्घि और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में ले आएंगे। समाज एवं कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

Recommended

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

29 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
28 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed