बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सिंह राशि वाले इस हफ्ते विवादों से दूर रहें

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारे कहते हैं कि इस हफ्ते कर्क राशि वालों को साझेदारी के काम से लाभ मिल सकता है। सिंह राशि वालों को समस्याओं से बचने के लिए विवादों से दूर रहना होगा। तुला राशि वालों के लिए हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) यह हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में इसका लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी। संबंधियों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा। अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारने के लिए हथकंडे अपनाने पड़ सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। काम आसानी से बनेंगे।

मिथुन (21 मई -20 जून) खान-पान एवं आराम का ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।  

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) आनंद और उत्साह के साथ यह हफ्ता गुजरेगा। साझेदारी के काम में आपको लाभ मिल सकता है। सलाह है कि अपने से अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर कोई काम करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) इस हफ्ते कार्य क्षेत्र एवं परिवारिक संबंधों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा। विवादों से दूर रहें और अपनी बात स्पष्ट रूप से कहें। काम का दबाव बढ़ेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाइये, परिस्थियों को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। अपने काम पर ध्यान दें और समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इसका आपको लाभ मिलेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) काम का पूरा लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने किये काम से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) यह हफ्ता सुख-शांति से व्यतीत होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी योग्यता का भरपूर प्रयोग करेंगे। इसका आपको फायदा होगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) मन से चिंता और इधर-उधर की बातों को निकाल दीजिए। जो करना चाहते हैं वह करें। लोगों की सहायता कीजिए और ईश्वर के प्रति आस्थावान रहें। प्रतिकूल परिस्थितयों से निकलने में आसानी होगी।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) यह हफ्ता सोच-विचार में गुजरेगा। नई योजना और नए काम को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। पूर्व में किये गये प्रयास का फल मिलेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) मानसिक सुकूल एवं शांति का अनुभव करेंगे। नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं जिनका सामना करने के लिए तत्पर रहना होगा। रचनात्मक क्षमता में वृद्घि होगी।  

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) यह हफ्ता खुशनुमा गुजरेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर का माहौल सुखद प्रतीत होगा। जीवनसाथी से समांजस्य बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर बधाई मिलेगी।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

10 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
09 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
10 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed