माह का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए कठिन रह सकता है। आर्थिक विषयों को लेकर इनकी परेशानी बढ़ेगी। मिथुन राशि वालों को घर-परिवार के कार्यों पर ध्यान देना होगा। कर्क राशि वालों की सफलता उनकी मेहनत पर निर्भर करेगा। अन्य राशि वाले देखें उनके लिए सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते मानसिक परेशानी बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखिए। चिकित्सक से सलाह लेनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा। बजट बिगड़ सकता है। परंपराओं में उलझे रहेंगे।
वृष (22 अप्रैल -20 मई)काम का दबाब बढ़ेगा। सप्ताह व्यस्तता में बितेगा। अपने लिए समय निकालना कठिन हो सकता है। सच्चे मित्रों के संपर्क में रहें। किसी से दोस्ती और जान पहचान बढ़ सकती है।
मिथुन (21 मई -20 जून)खुश रहें और लोगों की खुशियों में साथ दें। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना सीखें। मानसिक शांति के लिए योग लाभप्रद हो सकता है। घर-परिवार के कार्यों पर ध्यान देना होगा।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई)मन को शांत रखें और परेशानी से निकलने के लिए ईश्वर का ध्यान करें। प्रयास से काम में सफलता मिल सकती है। लोगों से जान-पहचान बढ़ाएं, फायदे में रहेंगे।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)नम्र और सहनशील बनिए, लोगों से सहयोग मिलेगा। आगे बढ़कर लोगों की मदद करने की कोशिश करें। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। लगनशीलता और परिश्रम से अपने उद्देश्य को पूरा कर पाएंगे।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)स्वार्थ का त्याग कीजिए और अपने हित से ज्यादा दूसरों के हित की सोचिए। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन को भटकाव से बचायें और अपने कार्य पर ध्यान दें। आत्मिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) व्यायाम और डाइट पर ध्यान दें। सेहत के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है। लापरवाही से बचें अन्यथा बाद में तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह सप्ताह शानदार रहेगा। सेहत उत्तम रहेगा। कैरियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। दूसरों पर निर्भर न होकर खुद काम करें, सफलता मिलेगी। अपनी योग्यता और क्षमता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह सप्ताह संघर्षपूर्ण रह सकता है। कई मामलों में आपको काफी गंभीरता से विचार करना होगा। धन संबंधी मामले को लेकर परेशान होंगे। प्रयास से आर्थिक समस्या सुलझ सकती है।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उनकी सहायता करें। किसी आवश्यक कार्य में परिश्रम से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)धर्म एवं अध्यात्म की ओर आकर्षण बढ़ेगा। परोपकार की भावान बढ़ेगी। चुनौतियों का सामना धैर्य पूर्वक करेंगे। आपके आस-पास का माहौल सुखदायक रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।