बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जून महीने के अंतिम सप्ताह का राशिफल

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारे कहते हैं कि इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को व्यवहारिकता से काम लेना होगा। सिंह राशि वालों के प्रेम संबंध और घनिष्ठ होंगे, जबकि तुला राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। अन्य राशि वालों के लिए यह सप्ताह इस प्रकार रहेगा।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) इस हफ्ते साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसा आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आय में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। काम काज के बीच आराम के लिए भी समय निकालेंगे। कुल मिलाकर हफ्ता सुखद रहेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) जल्दी से जल्दी लाभ और उन्नति के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें। आय में वृद्धि का मौका मिल सकता है। मनोरंजन एवं अपने शौक को पूरा करने पर ध्यान देंगे।

मिथुन (21 मई -20 जून) इस हफ्ते व्यवहारकिता से काम लें। काम को प्राथमिकता के आधार पर तय करना आपके हित में रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में कोई निर्णय ले सकते हैं। आजीविका की दृष्टि से हफ्ता सामान्य रहेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)इस हफ्ते आपकी सक्रियता बढ़ेगी। लोगों से मिलना-जुलना होगा। पुराने परिचितों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) मानसिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। किसी समस्या का समाधान होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में घनिष्टता आएगी। नौकरी एवं कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)उग्रता से बचें, समस्याओं का समाधान बात-चीत से करें। धन संबंधी मामलों पर ध्यान लगाएंगे। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) यह हफ्ता कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कहीं से धन का लाभ हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, कार्यक्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में आपकी सहभागिता बढ़ सकती है।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) नए लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा, मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग है। काम का दबाव बना रहेगा, धैर्य और शांति से समस्याओं का हल निकालने में कामयाब होंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) धर्म-कर्म एवं दर्शन संबंधी विषयों में रूचि रहेगी। कोई पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा, खूब मेहनत करनी होगी। अच्छी साझेदारी प्रेरणा से भर देगी।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक चिंताओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। लोगों पर विश्वास करें, ईश्वर के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें। सामाजिक जिम्मेदारियों एवं रिश्तों को निभाना होगा, इसे दबाव के रूप में नहीं लें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, उत्साहित रहेंगे। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें। किसी प्रकार के जोखिम से बचें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) अपने व्यवहार और वाणी में नम्रता लाएं। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी से अपेक्षाएं बनी रहेंगी, अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़े। जरूरत पड़ने पर लोगों को सांत्वना दें।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, नौकरी-व्यापार से होगा बड़ा लाभ

09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed