बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, कन्या और तुला राशि पर सितारे हैं मेहरबान

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

तारों की चाल बताती है कि यह हफ्ता कन्या एवं तुला राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। इनके जीवन में आनन्द और खुशी मनाने के कई कारण होंगे। जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ्ता उथल-पुथल भरा रहेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)आपका नजरिया बदलेगा। एक्टिव रहेंगे। बेहतर जीवन की चाह में घर में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। कई अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। समय पर तुरंत निर्णय लें, लाभ मिलेगा। लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)इस हफ्ते उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी क्षेत्र में नई शुरूआत कर सकते हैं। शुरूआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती हैं लेकिन उत्तरार्द्घ में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सगे-संबंधियों एवं पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)सप्ताह सुखद और अनुकूल रहेगा। अपनी क्षमताओं को उभारने का प्रयास करें, मन में छुपे डर और कुंठाओं को दूर करने में सफल होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट् शुरू कर सकते हैं। अति उत्साह से बचें। भौतिक सुविधाओं पर खर्च होगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। समस्या का सीधा सामना करने मूड में हैं। लोग ईर्ष्यालु हो सकते हैं। थोड़ा नम्र बनें। अपने लिए लक्ष्य तय करें और प्रयास करें, कामयाब होंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)मानसिक उथल-पुथल में वृद्घि होगी। प्रभाव बढ़ने का समय है। अपनी क्षमताओं का सही मूल्यांकण कीजिए। यात्राएं करनी होंगी। जीवन में रोमांस आएगा। धर्म-कर्म एवं दर्शन में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)यह हफ्ता सुखद रहेगा। जीवन में आराम और वैभव बढ़ेगा। न केवल धन संबंधी लाभ होंगे, बल्कि भरपूर प्रेम और सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)कन्या राशि की तरह यह हफ्ता आपके लिए भी यह हफ्ता आपके लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मन की इच्छाएं पूर्ण होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा, अपनी क्षमता से बढ़कर काम करना होगा। सेहत के मामले में समझौता से बचें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों का भी ख्याल रखना होगा। व्यर्थ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)आय क्षमता बढ़ाने की सोचेंगे। जल्दी पैसा देने वाले साधनों में रिस्क जरूर देख लें। उन्नति के लिए कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। काम अधिक करना होगा लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)आय वृद्घि के लिए नया नजरिया अपनाएंगे। भविष्य में लाभ के नजरिए से नए प्रोजेक्ट लेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी जिससे दबाव महसूस करेंगे। घबराएं नहीं मेहनत का मीठा फल मिलेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी, इससे मानसिक शांति मिलेगी। आत्मआलोचना से बचें, सकारात्मक सोच बनाए रखें। अपने लक्ष्यों के प्रति गोपनीयता बरतेंगे। यात्रा का योग है।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)आय के नए रास्ते खोजेंगे, कामयाबी मिलेगी। खुशी और कार्य के बीच संतुलन बैठाएंगे। नए संपर्क बनेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। खुद के लिए एवं परिवार के लिए समय निकालें।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal 25 August: मिथुन और धनु राशि वालों को रहना होगा सावधान, जल्दबाजी से बिगड़ सकता है काम

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed