बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते मीन राशि वालों का प्यार गहरा होगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारे कहते हैं कि इस सप्ताह मिथुन राशि वाले सुर्खियों में छाए रहेंगे। मीन राशि वाले कार्य के साथ ही साथ प्रेम संबंध को और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। सिंह राशि वालों का खर्च बढ़ेगा जिससे बजट बिगड़ सकता है। और भी बहुत कुछ कह रहे हैं सितारे आपके बारे में जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) यह हफ्ता मौज मस्ती भरा रहेगा। नये पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। जीवन में होने वाली घटनाओं का विश्लेषण करेंगे। आगे बढ़ने के लिए योजना भी बना सकते हैं। सलाह है कि नम्र बनें और अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)व्यवहार में नम्रता और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो मित्र भी शत्रु बन सकते हैं। व्यय बढ़ेगा। खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर हफ्ता प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षमता में वृद्घि होगी। इस हफ्ते सुर्खियों में छाए रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)काफी समय से अटका हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। बेहतर कार्य और व्यवहार के कारण आपको वाहवाही मिल सकती है। प्रेम में कुछ कठिन पल भी आ सकते हैं।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)इस हफ्ते व्यय पर नियंत्रण रखिए अन्यथा बढ़ते खर्च की वजह से बजट बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र एवं समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। मन से अनावश्यक विचारों को निकाल दीजिए।  अपराधबोध से बचें। ईश्वर आराधना में मन लगाएं समस्याओं से निकलने का मार्ग मिल जाएगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यात्रा के योग बन रहे हैं। कहीं सफर पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। इस हफ्ते घर और कार्य क्षेत्र दोनों पर ही बराबर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)इस हफ्ते काफी उत्साहित रहेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। सलाह है कि समय बेकार बर्बाद न करें। भविष्य को बेहतर बनाने की योजना पर ध्यान दें। तकनीकी चीजों जैसे कंप्यूटर, मोबाइल आदि में रूचि बढ़ेगी।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)लाभ पाने के लिए गलत तरीका न अपनाएं, मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से संबिधत मामले सामने आ सकते हैं। दोस्तों एवं परिवार के साथ आनंद के पल गुजरेंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता लाभकारी रहेगा। जीवन में चल रही कठिनाईयां दूर होंगी, राहत महसूस कर सकते हैं। कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। दूसरों की मदद पर ध्यान देंगे, लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं, फायदे में रहेंगे। मित्रों एवं निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। अहंकार का त्याग करें और जिनसे सहयोग मिला है उनके प्रति कृतज्ञ बनें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)उर्जावान रहेंगे और जो भी अवसर सामने आएंगे उनका लाभ उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने पर आपका ध्यान रहेगा। सलाह है कि सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। 

विज्ञापन

Recommended

Chandra Grahan 2026 Live: कुछ घंटे में समाप्त होगा आंशिक चंद्र ग्रहण, इस मुहूर्त में बांध सकते हैं राखी

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed