सितारे कहते हैं कि, यह हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए उन्नति दायक रहेगा। कर्क राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं जबकि तुला राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता व्यस्तता में गुजरेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कई बार खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
वृष (22 अप्रैल -20 मई)उलझन और तनाव में कमी आएगी। धीरे-धीरे सबकुछ अनुकूल होता प्रतीत होगा। अतिउत्साह से बचें और सजग रहें। प्रेमभाव बढ़ेगा। रिश्तों में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा।
मिथुन (21 मई -20 जून) मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र के अलावा जीवन के दूसरे क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर आपका दृष्टिकोण स्पष्ट होगा।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई) भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। आय के नए स्रोत बनेंगे। मन में दया की भावना रहेगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) आजीविका की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। उन्नति का मौका मिलेगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) काम में व्यस्तता के बावजूद मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। सगे-संबंधी जरूरत के समय साथ देंगे।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) इस हफ्ते काम का दबाव बढ़ेगा। पारिवारिक एवं कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। पिता एवं वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) यह हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नए कांट्रैक्ट अथवा पार्टनरशिप के ऑफर भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) करियर की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन इससे घबराएंगे नहीं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) उलझनों को सुलझाने की कोशिश कीजिए, इस कार्य के लिए सप्ताह अनुकूल है। क्रोध और उग्रता पर काबू रखें। व्यवहार में नम्रता और सहनशीलता लाएं। कुछ अनचाही घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी विषय को लेकर उलझन में रहेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी बुरे अनुभव की छाया से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) यह हफ्ता राहत भरा होगा। बीते दिनों की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार की सुरक्षा पर ध्यान देंगे। काम की व्यस्तता के बाद भी अपने लिए समय निकालने का प्रत्यन करेंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।