नवग्रहों में सबसे मंद गति
से चलने वाला शक्तिशाली ग्रह शनि इन दिनों अपनी उच्च राशि तुला में चल रहा है। शनि
के साथ 14 जनवरी से राहु भी इस राशि में आ गया है। शनि और राहु के एक साथ एक घर में
होने से विष योग बन रहा है। इस पर शनि सोमवार यानी 18 फरवरी को रात 10 बजकर 33 मिनट
पर वक्री होने जा रहा है।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि तुला
राशि में शनि का वक्री होना देश और दुनिया में प्राकृतिक आपदा ला सकता है। प्रतिकूल
मौसम की वजह से लोगों को कष्ट उठाना पड़ेगा। इस बीच किसी बड़ी दुर्घटना की भी
संभावना रहेगी। अप्रैल महीने में 13 तारीख को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से
शनि अति वक्री हो जाएगा। 8 जुलाई को शनि मार्गी होगा। इस बीच का समय देश और दुनिया
के लिए अधिक कष्टकारी हो सकती है।
शनि का राहु के साथ वक्री होना वर्तमान
केन्द्र सरकार के लिए भी संकटकारी है। राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है।
कानून व्यवस्था को चुनौतियों का सामना करना होगा। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में
लगातार तेजी आती रहेगी। महिलाओं के लिए यह समय अच्छा रहेगा। महिलाओं के हित में कोई
बड़ा फैसला आ सकता है। देश की राजनीति में इनका कद बढ़ेगा। परिश्रम और लगन से काम
करने वालों के लिए 18 फरवरी से 8 जुलाई तक का समय अच्छा रहेगा। इन्हें अपनी मेहनत
का लाभप्रद परिणाम मिलेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।