फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक शर्मा का जन्मदिन: चार साल की उम्र में थामा बल्ला, युवराज के मार्गदर्शन ने बदली जिंदगी; सपना किया साकार

Fri, 04 Sep 2026 10:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आज जन्मदिन है। बीसीसीआई ने अभिषेक को इस मौके पर बधाई दी है। आइए जानते हैं अभिषेक शर्मा किस तरह युवराज सिंह के मार्गदर्शन में आगे बढ़े और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
Indian openning batter Abhishek Sharma birthday today know profile and career stats reactions
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिषेक की गिनती विश्व के सबसे तूफानी सलामी बल्लेबाजों में की जाती है। महज 25 साल की उम्र में ही अभिषेक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं। अभिषेक का जन्म चार सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ। अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे। यही वजह थी कि शुरुआत से ही घर में क्रिकेट से जुड़े उपकरण हमेशा मौजूद रहे। 
Indian openning batter Abhishek Sharma birthday today know profile and career stats reactions
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
पिता को देखकर क्रिकेट से बढ़ा लगाव
पिता को देखकर अभिषेक को भी क्रिकेट से धीरे-धीरे लगाव होने लगा। महज चार साल की उम्र में अभिषेक अपने पिता का बल्ला उठाने का प्रयास किया करते थे, जिसके बाद उनके लिए पिता एक प्लास्टिक का बैट लेकर आए। बचपन में ही अभिषेक खूब अभ्यास किया करते थे। वह अपनी मां-बहनों से खुद को गेंदबाजी करने के लिए कहा करते थे। अभिषेक ने जल्द ही इस खेल में अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया। अभिषेक के पिता भारत के लिए नहीं खेल सके, लेकिन वह चाहते थे कि उनका बेटा टीम इंडिया की जर्सी में जरूर खेले। पिता के सपने को अभिषेक ने अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया।
Indian openning batter Abhishek Sharma birthday today know profile and career stats reactions
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
2017 में प्रथम श्रेणी में किया डेब्यू 
महज 16 साल की उम्र में पंजाब की ओर से खेलते हुए अंडर-16 स्तर पर अभिषेक ने एक सीजन में 1200 रन बनाए और 57 विकेट निकालने में भी सफल रहे, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई का नमन पुरस्कार भी दिया गया। इसके बाद अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2017 में उन्होंने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। अभिषेक साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian openning batter Abhishek Sharma birthday today know profile and career stats reactions
युवराज और अभिषेक - फोटो : Instagram
युवराज के मार्गदर्शन में निखरा खेल 
अभिषेक का करियर और जिंदगी तब बदली, जब वह भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की शरण में पहुंचे। युवराज के मार्गदर्शन में अभिषेक का खेल दिन-प्रतिदिन निखरता गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने इस सीजन 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बनाए। इसी साल अभिषेक को टीम इंडिया की ओर से पहली बार बुलावा भी आया। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर के दूसरे ही मैच में तूफानी शतक लगाया और हर किसी को अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन
Indian openning batter Abhishek Sharma birthday today know profile and career stats reactions
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
अभिषेक का करियर
अभिषेक भारत के लिए अब तक 56 टी20 इंटनेशनल मुकाबले में 187 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,629 रन बना चुके हैं। वह इस फॉर्मेट में दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम दर्ज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed