ज्योतिषशास्त्र में नीलम का शनि का रत्न बताया गया है। कहते हैं नीलम अगर आप पर मेहरबान हो जाए तो रंक को भी राजा बनाते देर नहीं लगती। लेकिन नीलम आपके लिए अनुकूल नहीं हो तब राजा को रंक बनाने में भी देरी नहीं करता।
लेकिन अगर आप नीलम की जगह इसका उपरत्न कटहला धारण करें तो नीलम के विपरीत प्रभाव से बच सकते हैं और इसके शुभ प्रभाव से शनि आप पर मेहरबान रहेंगे।
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल : 24 मार्च से 30 मार्च तक का राशिफलज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि यह रत्न अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने में सहायक होता है। नकारात्मक शक्तियों एवं जादू-टोने से भी यह रक्षा करता है।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि जो लोग आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं। अनावश्यक व्यय के कारण बचत नहीं कर पाते हैं उनके लिए भी यह रत्न लाभप्रद होता है।
पढ़ें, धन और सुख चाहिए, घर में नहीं रखें यह पांच सामानइसे धारण करने से कन्याओं के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहता है। ग्रीक के लोगों का यह मानना है कि इस रत्न को धारण करने से सुख-समृद्घि बनी रहती है।
पढ़ें, राशि के अनुसार जानें कैसे पुरुष हो जाते हैं नपुंसक