फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 24 march to 30 march

साप्ताहिक राशिफल : 24 मार्च से 30 मार्च तक का राशिफल

Mon, 24 Mar 2014 07:46 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक परेशानियां कम होती नज़र आएंगी। मनोरंजन, पार्टी, होटल या सिनेमा में जाने का मन बनेगा।

विज्ञापन


कार्य बोझ बढ़ने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। बैंक, वित्तीय संस्थान या किसी सांख्यकीय गतिविधि के साथ जुड़े लोग चंद्र और बुध की वजह से व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन


मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। हो सकता है कि आपको अचानक धन लाभ हो। अत: इस सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे और उसके साथ साथ आनंद भी उठाएंगे।

इस सप्ताह में मंगल वक्री होकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए आपको ध्यान रखना है कि परिवार में से कन्या राशि के सदस्यों के साथ वाद विवाद में नही पड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : जीवन को चुनौती समझकर आगे बढ़ना है

weekly rashiphal 24 march to 30 march

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल लेकर आएगा ऐसा गणेशजी बता रहे हैं। आपका मनोबल कमजोर होगा। मानसिक शांति में कमी महसूस करेंगे।

रोज़मर्रा के कार्यों में बाधा आने की संभावना है। इस वजह से आपको बेचैनी रहेगी। ऐसे समय में आप को जीवन को चुनौती समझकर आगे बढ़ना है क्योंकि ऐसा समय थोड़े समय के लिए ही होगा।

सप्ताह के अंतिम चरण में गणेशजी आपके लिए आनंदपूर्ण वातावरण देख रहे हैं। महिला जातकों के लिए यह समय विशेष लाभदायक कह सकते हैं।

नौकरीपेशा वर्ग को नए लाभ मिलने की संभावना है। आने वाले समय में अपने अंदर कोई ऊर्जा का संचार हो रहा हो ऐसा महसूस होगा।

मिथुन : जोखिम वाले काम से बचें

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी के अनुसार शेयर, सट्टे, लॉटरी या ऐसे किसी भी प्रकार के व्यवसाय से संबधित जातकों को बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह मध्य में आप मनोरंजन, मौज-मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे, परंतु इसके साथ ही कार्य में आपका ध्यान इतना ही लगा रहेगा।

प्रियपात्र से मिलेंगे एवं अच्छे पलों को आनंद लेंगे। लेकिन इस पूरी क्रिया के दौरान आप उनके साथ झगड़ा करके माहौल बिगाड़ सकते हैं ऐसी संभावना होने से आप संयम से बरतें और धीरज रखें ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं।

सप्ताह के अंतिम चरण में आप बुद्धिमत्ता पूर्वक और निडरता वाले निर्णय लेने का प्रयास करेंगे जिस में आपको सफलता प्राप्त होगी ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।

कर्क : नियमित आय के बारे में विचार बनेंगे

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह की 24 और 25 तारीख के दौरान नौकरी या नियमित आय के बारे में विचार बनेंगे।

मेहनत ज़्यादा होगी। रोग और शत्रु पर आपका ध्यान केन्द्रित रहेगा। आय और निवेश में से कुछ कमाई करने के बारे में सोचेंगे। नए तरह के कार्य में खर्च होगा।

धार्मिक प्रवास होने की संभावना भी है। 26 और 27 तारीख को आपका मन कुछ चीजें खरीदने से आनंदित होगा।

सुख, आनंद, स्त्री, सुख, पति सुख, नाट्य, सिनेमा, संगीत के लिए शुभ दिन कह सकते हैं। 28, 29 तारीख को सांख्यिकीय कार्यों में मुश्किलें आने की संभावना है। मानसिक बोझ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

सिंह : शुभ समाचार मिलेंगे

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह से आपको थोड़ी राहत मिलेगी, परंतु यह समय बहुत कम रहेगा। जिनको संतान की इच्छा है, उनको शुरूआती तीन दिनों में शुभ समाचार मिलेंगे।

इसके दो दिनों के दौरान आपके घर की आन्तरिक साज-सज्जा में बदलाव हो ऐसी भी संभावना है। आप आनंद-उत्साह, सुख, उल्लास में समय बिताएंगे। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होंगे।

मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपका समय व्यतीत होगा। सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहने के लिए बाहर जाने का भी योग हैं, लेकिन विद्यार्थी वर्ग को विद्याभ्यास में ध्यान लगाने की सलाह गणेशजी देते हैं।

सामाजिक कार्यों में यश कीर्ति मिल सकती है। व्यापार में आप अपनी योजनानुसार विस्तार कर पाएंगे।

कन्या : सप्ताह मध्य में थोड़ा संभलकर चलें

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी कहते हैं कि ग्रहीय स्थितियों के कारण आपके स्वभाव में उग्रता आएगी। आप में आध्यात्मिकता, धार्मिक वृत्ति, जीवन के रहस्यों को जानने की इच्छा होगी। इस दिशा में आप काम करेंगे।

वित्तीय मामलों में भी वर्तमान समय बेहतर होने से लाभ और व्यावसायिक विस्तार की अपेक्षा रख सकते हैं। गणेशजी की सलाह हैं कि सप्ताह मध्य में थोड़ा संभलकर चलें।

प्रतिष्ठा, प्रचार, अभिमान, स्वास्थ्य जैसे मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। कार्य बोझ बढ़ेगा तो थकावट व तनाव महसूस कर सकते हैं।

स्वजनों के साथ मनमुटाव संभव है। संतान के पढ़ाई या उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित चिंता आपको सताएगी। क्रोध पर काबू रखें।

तुला : अच्छे समाचार मिल सकतें हैं

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी बता रहे हैं कि आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। परिजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं। लेकिन भाग्यवृद्धि की संभावना भी पूरी है। अधूरे काम पूरे होने से राहत महसूस करेंगे।

लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश की प्रबल संभावना है। निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समस्या व बाधा की संभावना नहीं है किन्तु अपेक्षित परिणाम के लिए निश्चित रूप से आप को मेहनत करनी होगी।

विदेश से अच्छे समाचार मिल सकतें हैं। स्वमान या प्रतिष्ठा भंग होने वाले किसी भी काम से दूर रहें। खास कर अन्य के कानूनी झमेले में न पड़े और किसी के जमानतदार न बनें। इस बारे में गणेशजी आप को स्पष्ट रूप से ना कहते हैं।


वृश्चिक : धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा

weekly rashiphal 24 march to 30 march

शारीरिक स्वास्थ्य, घर में सौहार्दपूर्ण माहौल, व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति और सबसे ज़रूरी मानसिक शांति के साथ आप सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। सफलता मिलने के कारण आप थोड़े से अभिमानी हो सकते हैं।

आपके गलत स्वभाव या व्यवहार से किसी को ठेस पहुंच सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। छात्रों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। गणेशजी आप को नकारात्मक मानसिक व्यवहार टालने की सलाह देते हैं।

सप्ताह के अंतिम चरण में आप का बौद्धिक स्तर बढ़ेगा व आप को व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। अपनी बोल चाल की भाषा से आप किसी को भी बोतल में उतार पाएंगे। मित्रों और परिवार के साथ सुखमय समय व्यतित करने का मौका मिलेगा।


धनु : भाग्य खुलेगा

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी आप के लिए यह सप्ताह अच्छा देख रहे हैं। सप्ताह के प्रारंभ में आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण समय व्यतीत कर पाएंगे।

वहीं, व्यावसायिक क्षेत्र में आप के कार्यों में विलंब हो सकता है। इसके अलावा किसी भी सौदे में हाथ डालते हुए ध्यान रखें। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

बौद्धिक कार्यों में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। सांख्यिकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। परिवहन, सैर सपाटा, शिक्षा के कार्य से सम्बंधित जातकों की उन्नति के योग हैं।

किसी विख्यात व्यक्ति की वजह से आपका भाग्य खुलेगा ऐसी संभावना है। गणेशजी के अनुसार नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए भी सप्ताह का उत्तरार्ध अनुकूल है।

मकर : आकस्मिक खर्च की संभावना है

weekly rashiphal 24 march to 30 march

इस सप्ताह आप जीवन में काफी चढ़ाव उतार का सामना करेंगे। प्रारंभिक समय में विदेश संबंधित कामकाज में अनुकूलता रहेगी। आयात -निर्यात के कामकाज के लिए लाभदायी समय है।

आप दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक संसार की ओर आगे बढ़ेंगे। प्रतिकूल समय होने से आप वाणी एवं बरताव में संयम रखें। नेत्र पीड़ा के योग भी हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है।

काम काज में देरी होने से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। किसी प्रकार का आक्षेप लगने या आप के साथ धोखा होने की संभावना है। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आप के लिए अच्छा समय है। आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन, नयी खरीददारी, घूमने आदि पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।


कुंभ : कामकाज में अधिक लाभ की संभावना है

weekly rashiphal 24 march to 30 march

गणेशजी की सलाह है कि आप अपनी भावनायों को दबाने की बजाय प्रकट करें। व्यवसाय में प्रगति और समाज में ख्याति और प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक उन्नति भी संभव है।

आपको सरकार या सरकारी कामकाज में अधिक लाभ की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है। मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

परिवार के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आराम और शांति प्राप्त करने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। नयी सोच को प्रोत्साहित करेंगे और वित्त भी आप के जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा।

सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी।


मीन : मांगलिक कार्य या शुभ प्रसंग बनेगा

weekly rashiphal 24 march to 30 march

सप्ताह के प्रारंभ में आप में आध्यात्मिकता अधिक रहेगी। आप गुरुजनों और बुज़ुर्गों के चरण में रहना पसंद करेंगे। लंबी यात्रा अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की संभावना है।

प्रकाशन, अनुसंधान, विज्ञान वगैरह जैसे क्षेत्र में आप को लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में आप की प्रतिष्ठा एवं मान बढ़ेगा। दाम्पंत्यसुख भी प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या शुभ प्रसंग बनेगा।

आपके हाथों धार्मिक कार्य की संभावना है। आयात-निर्यात के कामकाज में आप को अधिक सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंतिम समय में गणेशजी आप को सावधान रहने की सलाह देते हैं। खासकर आपकी बोली से विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed