प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए यह साल काफी कठिनाईयों भरा रहा है। वर्ष की शुरूआत से ही कई मामलों में विपक्ष ने इन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया और इस्तीफे की मांग की। अब तक साफ-सुथरी छवि वाले नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। मनमोहन सिंह का भाग्यांक बताता है कि साल के अंत तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। आने वाला साल कुछ राहत भरा हो सकता है।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को हुआ है। 1932 को जोड़ने पर भाग्यांक 6 आता है। आने वाला साल 2013 का योग भी 6 है। इसलिए आने वाला साल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए राहत भरा हो सकता है। लेकिन ग्रह स्थिति अनुकूलता का संकेत नहीं दे रही हैं।
मनमोहन सिंह साल के शुरू से ही राहु में सूर्य की अन्तर्दशा के प्रभाव में हैं। सूर्य और राहु के बीच शत्रुता पूर्ण संबंध होने के कारण इन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राहु और सूर्य के कारण इन दिनों मनमोहन सिंह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दशा में व्यक्ति को अनिद्रा की शिकायत होती है, यानी वह चैन से नहीं सो पाता हैं।
जुलाई 2013 में इस दशा में बदलाव होगा। राहु में सूर्य की जगह चन्द्रमा की दशा चलेगी। चन्द्रमा इनकी कुण्डली में स्वराशि में बैठा है। राहु में चन्द्र की अवधि में भ्रामक स्थिति बनेगी और इनके आस-पास का वातावरण तेजी से बदलेगा। मनमोहन सिंह की राशि कर्क है। यह राशि इन दिनों ढ़ैय्या के प्रभाव में है।
शनि का एक पाया लोहा होने के कारण इस राशि के व्यक्ति कार्यक्षेत्र में उलझन के कारण मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यर्थ भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। इसी प्रकार की स्थिति से मनमोहन सिंह को भी गुजरना पड़ सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।