बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मंगल पहुंचा तुला राशि में अगले एक महीने रहें सावधान

राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।

कन्या राशि में चल रहा मंगल 4 फरवरी को तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल के इस राशि में आने से शनि, राहु और मंगल का योग बन रहा है। इससे मंगल के क्रूर प्रभाव में और वृद्धि होगी।

मंगल इस राशि में सितम्बर माह तक रहेगा। इस बीच मंगल वक्री होकर कन्या में और फिर मार्गी होकर तुला में पहुंचेगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती है कि मंगल के तुला में पहुंचने से प्राकृतिक एवं मानवजनित दुर्घटनाएं होने की संभावना रहेगी।

पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 फरवरी तक

भूकंप, आगजनी आदि के साथ-साथ हवाई अथवा रेल दुर्घटना की भी आशंका है। मंगल, शनि एवं राहु के संबंध के कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा। कोई बड़ा खिलाड़ी इन दिनों चोटिल हो सकता है।

मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव राजनीति पर भी पड़ेगा। किसी बड़े राजनीतिक हस्ती को संकट का सामना करना पड़ सकता है। देश में आतकंवाद और घुसपैठ की घटना के कारण धन जन का नुकसान होगा। पड़ोसी देशों से संबंधों में तल्खी बढ़ेगी।
विज्ञापन

Recommended

शुक्र गोचर: कल शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें

10 Sep 2026
10 Sep 2026
10 Sep 2026
10 Sep 2026
10 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Sep 2026
10 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
08 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed