फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

साप्ताहिक राशिफलः फरवरी महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा

Mon, 03 Feb 2014 08:42 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्र बुध के साथ युति में रहेगा, जिससे आपके दैनिक कार्यों में अनुकूलता बढ़ेगी और जीवन में कुछ बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन


कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। मानसिक शांति मिल सकती है। 3, 4, 5, 6 और 7 तारीख के दोपहर तक विदेश संबंधित काम बनने के योग हैं। लेकिन सुख का अभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हड़बड़ाहट में नुकसान हो सकता है, संयम से काम लें। इस सप्ताह में मंगल के तुला राशि में प्रवेश के साथ मंगल, राहु, शनि यह तीनों ग्रह आपके दाम्पत्यजीवन के स्थान में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पत्नी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना हैं। आपसी तालमेल न बिगड़े इसका ध्यान रखिएगा।

ganeshspeakslogo

वृषभ : मंगल मंगलकारी हो सकता है

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

इस सप्ताह में मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि और राहु जैसे पाप ग्रह विराजमान हैं। मंगल शक्ति, गति और महत्वाकांक्षाओं का ग्रह है।

वर्तमान ग्रहदशा की वजह से आने वाले दिनों में इन तीनों मामलो में आपको अलग अलग असर देखने को मिलेंगे। मंगल की विशेषता है कि वह किसी भी राशि में प्रवेश करता है तो उससे संबंधित अच्छे-बुरे फल देने को तैयार रहता है।

आप को आश्चर्य होगा कि यह ग्रह आपको अच्छे फल भी दे सकता है। सामान्य तौर पर इस सप्ताह के बारे में कह सकते हैं कि इस हफ्ते आपके जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में हलचल रहेगी। इसका प्रभाव कार्यस्थल पर पड़ सकता है।

ganeshspeakslogo

मिथुन : चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना होगा

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

इस सप्ताह से आप पर मंगल की कृपा नही होगी एवं आपको चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना होगा। मंगल महाराज को प्रसन्न करने के लिए आपको मंगल की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

मंगल भूमिपुत्र है। इसलिए ज़मीन के अंदर बसने वाले जीवों को प्रसन्न करने से मंगल की प्रसन्नता और कृपा मिल सकती है।

मंगल के बुरे असर को दूर करने के लिए या मंगल को बलवान करने के लिए जातकों को गेहूँ का आटा और गुड़ को बारीक पीस कर कीड़ों को खिलाना चहिए।

यह कार्य हर मंगलवार को करना है। श्रद्धापूर्वक 27 या 41 मंगलवार तक यह कार्य करने से निश्चित लाभ होगा।ganeshspeakslogo

कर्क : बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

इस सप्ताह से मंगल शनि-राहु के साथ युति करेगा। इसलिए आपको कुछ मुश्किलों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। जीवन में सुख की कमी महसूस होगी।

दुर्घटना की संभावना है। जमीन दलाल, रिअल एस्टेट या भूमि व्यवसाय से जुड़े जातकों को बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। मंगल की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

जमीन के अंदर बसने वाले जीव जैसे कि कीडे, मकौड़े, वगैरह जीवों को प्रसन्न करके मंगल की प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं।

यह कार्य हर मंगलवार को करना है। इस से विघ्न व वित्तीय तकलीफ दूर होगी। तदुपरांत गणेशजी की उपासना कर के आप कष्टदायक समय को दूर कर पाएंगे।

ganeshspeakslogo

सिंह : परिजनों की तरफ से खुशी का संदेश मिल सकता है

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014
गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह अधिक हलचल देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि इस सप्ताह शक्ति, गति, महत्वाकांक्षा, सुख का कारक ग्रह मंगल कमज़ोर है।

मंगल को बलशाली बनाने के लिए आप जमीन के अंदर बसने वाले कीड़े को अनाज खिलाएं। मंगल के बुरे प्रभाव से आपको छुटकारा मिलेगा। यह कार्य हर मंगलवार को करना है।

मंगल की कृपा से आया हुआ संकट दूर होता है एवं जीवन में खुशहाली का प्रसार होता है। दूर रहते परिजनों की तरफ से खुशी का संदेश मिल सकता है।

इसके अलावा गणेशजी की उपासना करके आप कष्टदायक समय को दूर कर पाएंगे। हो सके तो श्रद्धापूर्वक 27 या 41 मंगलवार तक यह कार्य जारी रखें।
ganeshspeakslogo

कन्याः हनुमान जी की पूजा करें

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह अधिक हलचल देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि इस सप्ताह शक्ति, गति, महत्वाकांक्षा, सुख का कारक ग्रह मंगल कमज़ोर है।

मंगल को बलशाली बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें। यह कार्य हर मंगलवार को करना है। मंगल की कृपा से आया हुआ संकट दूर होता है एवं जीवन में खुशहाली का प्रसार होता है।

दूर रहते परिजनों की तरफ से खुशी का संदेश मिल सकता है। इसके अलावा गणेशजी की उपासना करके आप कष्टदायक समय को दूर कर पाएँगे। हो सकते तो श्रद्धापूर्वक 27 या 41 मंगलवार तक यह कार्य जारी रखें।

तुला : आर्थिक समस्याओं का भी हल प्राप्त होगा।

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह मंगल राशि परिवर्तन करते हुए आप के लग्न भाव में आएगा, जहां पहले से शनि एवं राहु विराजमान हैं। इसलिए आप मंगल की पूजा-आराधना अवश्य रूप से करें।

मंगल का दुष्प्रभाव दूर करने और उसे बलवान बनाने के लिए गेहुं और गुड़ मिलाकर के ज़मीन पर चींटियों के लिए छिड़काव करें। हर मंगलवार ऐसा करना जरूरी है।

ऐसा करने से सारे संकट मिट जाएंगे, पुण्य की प्राप्ति होगी, आप के कामकाज की बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक समस्याओं का भी हल प्राप्त होगा।

श्रद्धापूर्वक आप 27 या 41 मंगलवार तक ऐसा करें। आप के अंदर कलात्मकता व सृजनात्मकता का प्रमाण विशेष रहेगा। आप की सोच नई उंचाईयों को प्राप्त करेगी।
ganeshspeakslogo

वृश्चिक : सुख प्राप्ति में परेशानी होगी

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य और सुख प्राप्ति में परेशानी होगी तो दूसरी ओर शत्रु, प्रतियोगी आप के सामने खड़े होंगे, जो परेशानी का सबब बनेंगे। आपके शुभ ग्रहों का बल अशुभ ग्रह तोड़ रहे हैं, इससे बचने के लिए मंगल की पूजा करें, जो आपके लिए आवश्यक है।

मंगल के बुरे असर को दूर करने या मंगल को बलवान करने के लिए गेहूँ का आटा और गुड़ बारीक पीसकर कीड़ों को भोजन दें, या कीड़ों के बिल के आस-पास डाल दें। यह काम हर मंगलवार करना है। गणेशजी की उपासना कष्टदायक समय को दूर करेगी।

ganeshspeakslogo

धनु : चुनौतियां और वित्तीय कठिनार्ई दूर होगी

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। आप के प्रतियोगी पराजित होंगे। इस समय के दौरान छोटी यात्रा की संभावना भी है।

आपके जीवन में आध्यात्मिकता का स्पर्श देखने को मिलेगा। समय व्यतीत होने तक आप में चेतना और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। इस समय आप का शरीर एवं मन अशांत रहेगा।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें एवं कीड़े मकोड़ों को आटा व गुड़ पीसकर डालें। यह कार्य हर मंगलवार को करना जरूरी है।

इससे जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियां और वित्तीय कठिनार्ई दूर होगी। गणेशजी की उपासना करके आप कष्टदायक समय को दूर कर पाएंगे।
ganeshspeakslogo

मकर : सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

सप्ताह प्रारंभ में आप को आर्थिक लाभ अच्छा मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं। आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे और नये कार्य का प्रारंभ करने को प्रेरित होंगे।

आप के स्वभाव में उग्रता, आवेश बढ़ने की संभावना है। आप जल्दबाज़ी में गलत निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में मंगल की पूजा आवश्यक है, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं ऐसा करने से कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक समस्याओं का हल निकलेगा।
ganeshspeakslogo

कुंभ : सप्ताह का आरंभ सफलता, प्रसन्नता, प्रगति के साथ होगा

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह का आरंभ सफलता, प्रसन्नता, प्रगति के साथ होगा। सामाजिक मामलों में आपकी सहभागिता और सक्रियता बढ़ेगी।


इस सप्ताह मंगल राशि परिवर्तन करके आप के भाग्य स्थान में जाएगा। गणेशजी आपको मंगल की पूजा करने की सलाह देते हैं। मंगल भूमिपुत्र है, इसलिए ज़मीन के अंदर बसने वाले जीव जैसे कि कीड़े वगैरह जीव को प्रसन्न करके मंगल की प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्य हर मंगलवार को करना है।

ganeshspeakslogo

मीन : प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है

weekly rashiphal 3 february to 9 february 2014

सप्ताह की शुरुआत में आपको प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, खासकर आप की बोली और व्यवहार में उग्रता किसी के साथ विवाद होने की वजह बन सकती है।

इस समय आप ईश्वर भक्ति में अधिक ध्यान दें एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करते रहें,  आपको निश्चित सफलता मिलेगी। गणेशजी आपको मंगल की पूजा करने की सलाह देते है।

जमीन के अंदर बसने वाले जीवों को प्रसन्न करके आप मंगल की प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्य मंगलवार को करना है। इससे संकट दूर होगा।

ganeshspeakslogo
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed