मेष राशि आज का दिन प्रेम संबंधों में मधुरता भरा रहेगा। आप अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर व्यस्त होने के बावजूद भी मैसेज इत्यादि के द्वारा एक-दूसरे से जुडे रहेगें। दिन को सामान्य रुप से गुजारेगें। किसी तरह का नयापन शायद ही प्रेमी जीवन में दिखाई दे और यह जरुरी नहीं कि हर दिन ईद ही हो।
वृष राशि सुबह का समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढेगा आपका दिन भी आपके पक्ष में होता जाएगा। यदि दिन आपको प्रतिकूल नजर आए तब आपको अपने प्रेमी के साथ विष्णु भगवान के मंदिर अवश्य जाना चाहिए।
मिथुन राशि विवाह की बात तो घर में चल पडी है लेकिन प्रेम संबंधों के कारण अभी आपका मन नहीं है कि किसी और के बारे में कुछ सोचा जाए। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी भी हो सकती है। घर के कलह से परेशान होकर मन आज नकारात्मक विचारों का दबदबा अधिक रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।