मेष राशि अपनी व्यस्त जिन्दगी में आप प्रेम संबधों के लिए समय कम ही निकाल पाएंगे । अपनी इस व्यस्तता पर आप खुद पर खीज उठेगें और चिड़चिड़ भी हो जाएंगे। चिढ़ना या खीजना किसी बात का कोई हल नहीं होता है। इससे तो आपके आसपास के लोग परेशान हो सकते हैं। सभी का ध्यान रखते हुए आप अपने पर काबू रखने का प्रयास करें।
वृष राशि किसी भी समस्या आ हल उतना भी मुश्किल नहीं है जितना कि आप बना देते हैं। आप एक बार जहां जम गये तो बस जम गये, ठीक इसी तरह एक बार आप किसी बात पर अड गए तब आसानी से उसमें बदलाव करना आपके लिए बहुत मुश्किल होता है। आपका प्रेमी आपकी इस अडने वाली बात से आज परेशान हो सकता है। आज रुप चतुर्दशी के दिन आप प्रेमी को रिझाने के लिए जो भी प्रयास करेगें उनमें सफ़लता मिलेगी।
मिथुन राशि शारीरिक तथा मानसिक थकान को दूर करने के लिए आज आप प्रेमी के प्रेम में डूब जाना चाहेगें। इससे आप अपनी खोई ऊर्जा वापस पा सकेगें। मन फिर से बाग-बाग हो उठेगा और अन्य कामों को करने में भी आपका पूरा मन लगना शुरु होगा।
इस समय आपके दिल की चाहत है साथी से मिलन। प्रेम संबधों में अधिक प्रगाढता लाने के लिए आप रुप चतुर्दशी का व्रत भी रख सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।