मेष राशि
आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार का इजहार करना चाहते हैं। आप विशेषरूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं। आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज की सारी कोशिशें सफल होंगी। अपने पार्टनर या दोस्त पर ध्यान केन्द्रित करें। परिणाम अनुकूल होगा।
वृष राशि
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
मिथुन राशि
आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को प्रकट करने पर उससे भरपूर प्रेम प्राप्त होगा। अविवाहित लोग अपने गुणों का विशेष ख्याल रखें जिन पर आपका चाहने वाला अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है।