इस साल सितारे अनुकूल रहेंगे। पूरा वर्ष सुख और आनंद में बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर व्यय होगा। रहन-सहन का स्तर ऊँचा होगा।
राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। मनोबल और उत्साह में वृद्घि होगी, साहसिक कार्यों में रूचि लेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन इसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।
इस वर्ष जमीन-जायदाद में वृद्घि के योग भी बने हुए हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, वकालत, खनन, ठेकेदारी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्यार बढ़ेगा।