साल 2013 उपलब्धियों भरा रह सकता है। पूर्व में किये गये परिश्रम का फल प्राप्त करने का समय है। अपनी योग्यता और कार्य अनुभव से आर्थिक लाभ एवं उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन नये कार्य के लिए सलाह है कि जो भी नया काम शुरू करें उस पर अच्छी तरह योजना बनाने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से भौतिक सुख-साधनों पर व्यय बढ़ेगा। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष सुखद और उत्साहवर्धक रह सकता है। खुद की अथवा परिवार में किसी निकट संबंधी की शादी हो सकती है। संतान सुख में वृद्घि के भी योग हैं। भूमि एवं भवन खरीदने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।
क्रय विक्रय के कारोबार में उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी पक्ष उन्नति में सहायक रहेंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, केमिस्ट, एनीमेशन, रेलवे, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।