फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol new film annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi will direct to project

क्या सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म? राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; 'घातक' से है खास कनेक्शन

Sun, 30 Aug 2026 11:20 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Aug 2026 11:20 AM IST
सार

Sunny Deol: सनी देओल अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी हो सकते हैं। 90 के दशक में आई फिल्म 'घातक' से इसका कनेक्शन है।
 

विज्ञापन
Sunny Deol new film annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi will direct to project
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'घातक' सनी देओल की सबसे ज्यादा मशहूर फिल्मों में से एक है। अब इसी तर्ज पर एक और नई फिल्म बनने वाली है। जिसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' होगा। फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने कहा कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'घातक घुस के मारेगा" के लिए सनी देओल के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें बॉलीवुड स्टार उनकी 90 के दशक की मशहूर एक्शन फिल्म 'घातक' जैसा ही किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन

Sunny Deol new film annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi will direct to project
फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@
संतोषी के साथ काम कर चुके सनी देओल
निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी ने हाल ही में रिलीज हुई बंटवारे पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' में साथ काम किया, जिससे 30 साल बाद उनकी वापसी हुई। 90 के दशक में उन्होंने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी थीं।

टॉक्सिक: किच्चा सुदीप के बाद इस अभिनेता ने किया यश और 'टॉक्सिक' का समर्थन; कहानी और किरदार को लेकर कही ये बात

निर्देशक ने क्या जानकारी दी?
संतोषी ने पीटीआई से बातचीत में कहा 'सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसके बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन है। इसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' है। यह कोई सीक्वल नहीं है। लेकिन इसमें किरदार वही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol new film annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi will direct to project
राजकुमार संतोषी - फोटो : एक्स- @NMukherjee6
कई प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम
संतोषी ने आगे कहा 'सनी के फैंस खुश होंगे क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन हैं। इस फिल्म के अलावा, सनी के साथ दो-तीन और कहानियां भी पाइपलाइन में हैं। उदाहरण के लिए, एक फिल्म में सनी अमेरिका में एक सरदार की भूमिका में हैं, जो एक एक्शन-ड्रामा भी है।'
विज्ञापन

Sunny Deol new film annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi will direct to project
घातक - फोटो : सोशल मीडिया
'घातक' के बारे में जानकारी
  • राजकुमार संतोषी की 1996 की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'घातक' एक ईमानदार आदमी की कहानी है।
  • इसकी कहानी और डायलॉग भी राजकुमार संतोषी ने ही लिखे थे।
  • इसमें सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी, अमरीश पुरी, मुकेश ऋषि और केके रैना थे।
  • 6.25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.7 करोड़ रुपये कमाए थे।
कब रिलीज हुई 'बंटवारा 1947'?
14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह थे। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed