जिन लोगों का जन्मदिन वेलेंटाईन्स डे यानी 14 फरवरी है उनके लिए यह वर्ष सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी को छोड़ दें तो कुल मिलाकर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नये संबंध जुड़ सकते हैं। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से सहयोग में वृद्घि होगी। संतान पक्ष से खुशी होगी। आत्मबल और साहस बढ़ेगा, विरोधी शांत रहेंगे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष उत्तम रहने वाला है। लाभ में वृद्घि होगी और नई साझेदारी हो सकती है। राजनैतिक क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में जो भी अधूरे कार्य हैं वह सफलता पूर्वक संपन्न होंगे।
आर्थिक उन्नति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। पत्रकारिता, शिक्षा, बैंक, बीमा, प्रबंधन, तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।