यह वर्ष आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण आप इस वर्ष को हमेशा याद रखेंगे। प्रगति की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। वाहन एवं अन्य भौतिक सुख के साधन प्राप्त होंगे। रहन-सहन का स्तर ऊॅंचा होगा।
जमीन एवं भवन खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को परीक्षाआंे में सफलता मिलेगी।
बैंकिंग, बीमा, इंजीनियरिंग, वकालत, शिक्षा, पत्रकारिता वाणिज्य, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।