साल 2013 कैरियर और आर्थिक दृष्टि से सुखद रहेगा। पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि जिनका जन्मदिन 10 फरवरी है उनके लिए इस वर्ष सितारे ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आये हैं। आय के साधनों में वृद्घि होगी। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी जिससे संचित धन बढ़ेगा। जमीन-जायदाद के विवादित मामलों में विजयी होंगे।
सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। राजकीय क्षेत्र से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी नये उद्योग में पूंजी निवेश करने की सोच सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ बढ़ेगा। शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। जीवन में चली आ रही उथल-पुथल में कमी आएगी।
परिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। कोई नया रिश्ता एवं प्रेम संबंध बन सकता है। सुख के साधनों में वृद्घि होगी। मनोरंजन की ओर झुकाव बढ़ेगा। सेना, पुलिस, खनन, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।