{"_id":"6a9ba0e05e5b7eb8ab0371a8","slug":"rajgarh-21-year-old-bittu-tabahi-takes-up-mission-to-save-ajnar-river-transforms-it-by-removing-waste-and-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़: 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ ने उठाया अजनार नदी को बचाने का बीड़ा, कचरा-पॉलिथीन साफ कर बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़: 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ ने उठाया अजनार नदी को बचाने का बीड़ा, कचरा-पॉलिथीन साफ कर बदली तस्वीर
Sat, 05 Sep 2026 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:26 AM IST
सार
राजगढ़ में अजनार नदी को बचाने के लिए 21 साल के एक बीएससी छात्र ने एक मुहिम की शुरुआत की और अकेले ही नदी के सफाई अभियान में जुट गए। सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से मशहूर सुरेंद्र को अब उनके अभियान में प्रशासनिक सहयोग भी मिलने लगा है।
विज्ञापन
हौसले को सलाम, अकेले दम पर बदली दी नदी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 21 साल के एक बीएससी छात्र ने अजनार नदी को साफ करने का ऐसा बीड़ा उठाया, जिसकी शुरुआत उसने अकेले की थी। सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी 26 जनवरी से नदी में जमा कचरा, पॉलिथीन और गंदगी निकालने में जुटे हैं। शुरुआत में लोग उन्हें देखकर हैरान होते थे, लेकिन उनकी लगातार मेहनत ने अब नगर पालिका को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र नदी के उस हिस्से की सफाई कर रहे हैं, जहां लंबे समय से बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। स्थानीय मंदिर के आसपास नदी में उतरकर सफाई करने के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गंदे पानी में काम करने से हाथ-पैर में संक्रमण का खतरा बना रहता है, वहीं नदी की सफाई के दौरान कई बार सांप भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद सुरेंद्र ने सफाई का काम नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
अकेले शुरू की मुहिम
सुरेंद्र का कहना है कि अजनार नदी उनके शहर की पहचान का हिस्सा है लेकिन लगातार कचरा डाले जाने से इसकी हालत खराब होती जा रही थी। उन्होंने किसी संस्था या अभियान का इंतजार करने के बजाय खुद नदी में उतरकर सफाई शुरू करने का फैसला किया। 26 जनवरी से शुरू हुई उनकी यह मुहिम लगातार जारी है।
विज्ञापन
सुरेंद्र की मेहनत का असर दिखाई देने लगा तो नगर पालिका भी आगे आई। अब पुराने समय से जमा कचरे और पॉलिथीन को हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से जेसीबी और पोकलेन मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मशीनों की मदद से नदी और उसके आसपास जमा भारी मात्रा में कचरे को हटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जबलपुर: ग्वारीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान डूबी होमगार्ड की मोटर वोट, 15 जवान थे सवार; सभी सुरक्षित
सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही'
21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी मुहिम को सिर्फ नदी की सफाई तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसके जरिए लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दे रहे हैं। उनका मानना है कि नदी को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ड्रोन से सामने आए अजनार नदी के दृश्य भी इस बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं। जहां पहले नदी और उसके किनारे कचरे का अंबार नजर आता था, वहां अब सफाई के बाद बदलाव दिखाई दे रहा है।
एक युवक की पहल बनी मिसाल
सुरेंद्र की यह पहल बताती है कि किसी बड़े अभियान की शुरुआत के लिए हमेशा बड़ी टीम या संसाधनों की जरूरत नहीं होती। एक व्यक्ति भी पहल करे तो धीरे-धीरे लोग और प्रशासन उससे जुड़ सकते हैं। ब्यावरा में अजनार नदी की सफाई के लिए शुरू की गई सुरेंद्र की मुहिम अब इसी बदलाव की मिसाल बनती दिखाई दे रही है।
