बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कुछ ऐसी होगी 12.12.12 को जन्मे बच्चों की कुंडली

राकेश/इंटरनेट डेस्क।

बहुत सी महिलाओं ने 12.12.12 को एक खास दिन मानते हुए इस दिन डिलेवरी के लिए डॉक्टरों से वक्त ले रखा है। जिन महिलाओं की डिलेवरी की तारीख कुछ आगे-पीछे है वो भी इस दिन अपने बच्चे को जन्म देने के लिए सर्जरी तक के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि 12.12.12 के दिन जन्मे बच्चों की कुंडली के बारे में ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा क्या कहती हैं।

ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने पर ज्ञात होता है इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे की कुण्डली में सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही राहु के साथ होंगे। यानी नवग्रहों के राजा-रानी दोनों को ही राहु का ग्रहण लगेगा। ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे को जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। शनि उच्च का होना इनके लिए थोड़ा लाभदायक रहेगा। लेकिन यहां भी स्थिति यही है कि भाग्य इनका परिश्रम पर निर्भर करेगा। इन्हें जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है।

साहसिक कार्य, अग्नि से संबंधित कार्य, मिट्टी एवं प्रोपर्टी से जुड़े कार्यों में इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति अधिक सफल हो सकते हैं। वृश्चिक राशि होने की वजह से इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे एक्टिव होंगे लेकिन स्वभाव से क्रोधी होंगे। इनमें बदला लेने की भावना होगी। इनका सिर चौड़ा होगा और बाल लंबे होंगे और दिखने में ताम्रवर्ण के हो सकते हैं। यह हठी और ईष्यालु भी हो सकते हैं।  

विज्ञापन

Recommended

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
09 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed