Live
CJP Protest LIVE: दिल्ली आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे तक रोक
{"_id":"6ac87de61cd72252f100e85e","slug":"cjp-protest-live-updates-gyanesh-kumar-resignation-jantar-mantar-sir-controversy-2026-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest LIVE: दिल्ली आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे तक रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 09 Oct 2026 12:03 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:03 PM IST
खास बातें
CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीजेपी ने दावा किया है कि देशभर में उसके कम से कम 10 हजार सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ....
विज्ञापन
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:03 PM, 09-Oct-2026
प्रदर्शनकारियों पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस को खुली छूट देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पूरी छूट देने की मांग की गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में कई युवा छात्र हैं और अदालत को उनके भविष्य के साथ उनके परिवारों का भी ध्यान रखना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ये युवा हैं और उन्हें लंबे समय तक अपना जीवन जीना है। अदालत नहीं चाहती कि वे बार-बार सुनवाई और कानूनी कार्यवाही में उलझे रहें। हालांकि, अदालत ने साफ किया कि आदतन अपराधी माने जाने वाले लोगों या गंभीर अपराधों के आरोपियों को उसके पिछले आदेशों के तहत मिली सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।
12:01 PM, 09-Oct-2026
सीजेपी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मंजूरी
दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा कि कॉकरोज जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही को लेकर प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। हालांकि, यह सूचना बहुत कम समय पहले दी गई थी, जबकि तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान उसने कानूनी निर्देशों और अपने वादों का पालन नहीं किया था। इन कारणों, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। नूपुर प्रसाद ने यह भी बताया कि नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
11:51 AM, 09-Oct-2026
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, 57 मेट्रो स्टेशन रात 9 बजे से बंद करने की मांग
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात 9 बजे से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने की मांग की है।
11:34 AM, 09-Oct-2026
जंतर-मंतर के आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, इलाके में धारा 163 लागू
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है।11:33 AM, 09-Oct-2026
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, 200 लोगों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के जनपथ में शुक्रवार को ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले करीब 200 लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल की निंदा की। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब कॉकरोच जनता पार्टी को 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करना है। ‘लाल हिट जनता पार्टी’ का नाम कीट नियंत्रण के एक लोकप्रिय ब्रांड से मिलता-जुलता है और इसे सीजेपी के जवाब में व्यंग्यात्मक अंदाज में बनाया गया संगठन बताया गया है।11:22 AM, 09-Oct-2026
रेलवे के फैसले से यूपी की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्तूबर को सड़क पर भारी जाम लगने की आशंका के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के नौ अक्तूबर को जारी आदेश के मुताबिक, नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली वे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिन्हें 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचना है। यानी इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किया जाएगा।- 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस: 9 अक्तूबर को शाम 4:20 बजे गोरखपुर से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 12229 लखनऊ मेल: 9 अक्तूबर को रात 10 बजे लखनऊ से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 6:55 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस: 9 अक्तूबर को रात 10:10 बजे प्रयागराज से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 7 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस: 9 अक्तूबर को रात 11:30 बजे लखनऊ से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 7:30 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस: 9 अक्तूबर को रात 10:15 बजे बनारस से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल: 9 अक्तूबर को रात 9 बजे प्रयागराज से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 9 अक्तूबर को रात 11:10 बजे बनारस से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को सुबह 9:45 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
- 04209 वाराणसी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल: 9 अक्तूबर को रात 10:15 बजे वाराणसी से रवाना होगी; 10 अक्तूबर को दोपहर 1:05 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 AM, 09-Oct-2026
अभिजीत दीपके बोले- हिरासत से नहीं डरेंगे, हर हाल में जंतर-मंतर तक मार्च करूंगा
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले भाजपा सरकार ने देशभर में हजारों युवाओं को हिरासत में लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह डराने से युवा पीछे नहीं हटेंगे और अब वे डरने वाले नहीं हैं। दीपके ने कहा कि वह कल दिल्ली पहुंचेंगे और हर हाल में जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे।10:59 AM, 09-Oct-2026