बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर बना है यह शुभ योग

राकेश झा/टीम डिजिटल

भगवान शिव का प्रिय मास सावन शुरू हो चुका है। इस मास में आने वाला हर सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार पूरे वर्ष शिव की पूजा करने का जो पुण्य है वह सावन में आने वाले सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से प्राप्त हो जाता है।

पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 जुलाई तक किस राशि पर सितारे मेहरबान

इस पर सोने पर सुहागा यह है कि सावन के पहले सोमवार के दिन कई सुंदर योग बने हुए हैं जो सावन के पहले सोमवार का महत्व कई गुणा बढ़ा रहा है। शुभ संयोग यह है कि, सावन मास में नक्षत्रों में उत्तम श्रवण नक्षत्र में सावन का पहला सोमवार शुरू हो रहा है।

पढ़ें,सावन में नीलकंठ महादेव के दर्शन और जलाभिषेक का महत्व

सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग नामक शुभ योग बना हुआ है। यह योग अपने नाम के अनुसार सभी प्रकार सिद्धियां प्रदान करने वाला है, यानी आप जिस कामना से काम शुरू करते हैं उसमें सफलता मिलती है। इसके अलावा प्रीति योग भी बना हुआ है जो शिव के प्रति आपका प्रीत यानी श्रद्धा भाव बढ़ाकर शिव कृपा दिलाने में सहायक है।
विज्ञापन

Recommended

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग का संयोग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
05 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed