Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nikhil gupta sentenced to 235 months jail in us for gurpatwant singh pannun murder plot

पन्नू की हत्या की साजिश: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 235 महीने की जेल, जानें कोर्ट में क्या हुआ

Fri, 20 Nov 2026 10:45 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, न्यूयॉर्क।
पीटीआई, न्यूयॉर्क। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 10:45 PM IST
सार

अमेरिका की न्यूयॉर्क स्थित अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में 235 महीने जेल की सजा सुनाई है। 55 वर्षीय गुप्ता ने इस साल हत्या की सुपारी देने, साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप स्वीकार किए थे। सुनवाई के दौरान पन्नू ने कामकाज प्रभावित होने की बात कही, जबकि निखिल गुप्ता ने अपनी भूमिका पर पछतावा जताया।

 

विज्ञापन
nikhil gupta sentenced to 235 months jail in us for gurpatwant singh pannun murder plot
पन्नू की हत्या की साजिश - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत के जज विक्टर मारेरो ने शुक्रवार को करीब 80 मिनट तक चली सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


अदालत ने 55 वर्षीय निखिल गुप्ता को 235 महीने जेल की सजा सुनाई है। उन पर अमेरिका की जमीन पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। बता दें कि निखिल गुप्ता ने इसी साल अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


निखिल गुप्ता पर क्या आरोप?
अमेरिकी अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह पूरा मामला न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या कराने की कोशिशों से जुड़ा है। निखिल गुप्ता ने अदालत के सामने हत्या के लिए सुपारी देने, इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप स्वीकार किए थे। दोष स्वीकार करने के बाद अब शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें इस मामले में सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पन्नू ने क्या कहा?
अमेरिकी अदालत में हुई सुनवाई के दौरान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अपना बयान दर्ज कराया। पन्नू ने कहा कि अपनी जान को खतरा होने की इस साजिश का खुलासा होने के बाद से वह 1,200 दिनों से अधिक समय से अपनी नियमित कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। उसने इस घटना के कारण हुई मानसिक परेशानी और अपने कामकाज पर पड़े बुरे असर को जज के सामने रखा।


यह भी पढ़ें: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल: टॉप-3 की सूची में भारत के दो संस्थान, बंगलूरू के किन स्कूलों ने बनाई जगह?

निखिल गुप्ता ने अफसोस व्यक्त किया, कोर्ट के बाहर प्रदर्शन
फैसला सुनाए जाने से पहले निखिल गुप्ता ने भी अदालत में एक संक्षिप्त बयान दिया। उन्होंने पन्नू की हत्या की साजिश में अपनी भूमिका को लेकर गहरा पछतावा जताया और अपने किए पर अफसोस व्यक्त किया। दूसरी तरफ, सजा के एलान से पहले न्यूयॉर्क की अदालत के बाहर पन्नू के कई समर्थक भी इकट्ठा हुए थे, जिनके हाथों में निखिल गुप्ता और अन्य लोगों के पुतले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed