फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 जुलाई तक किस राशि पर सितारे मेहरबान

Mon, 14 Jul 2014 08:48 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह में शनि के अलावा आपकी राशि से केन्द्र स्थान में शुभ ग्रहों का परिभ्रमण हो रहा है, जिससे आपको थोड़ी राहत का अनुभव होगा। सप्तम स्थान में शनि, मंगल की युति की वजह से पत्नी के साथ आपका व्यवहार थोड़े समय के लिए उग्र हो सकता है।

विज्ञापन


इसके अलावा आप वाहन चलाते समय सावधान रहें। सप्ताह के अंतिम तीन दिन चंद्र स्वगृही बुध और शुक्र के साथ युति में होगा।

यह आप को नये पराक्रम करने के लिए प्रेरित करेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। आप अपने जन्म स्थल से दूर नयी संपत्ति लेने के लिए प्रवास करेंगे ऐसी संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ: अनेक कार्य पूरे कर पाएंगे

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह में आप के सभी अच्छे काम पूरे हो जाएंगे, ऐसी संभावना है। विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल समय है। विदेश में साझेदारी का व्यवसाय हो सकता है।

भाई बंधुओं से सुख प्राप्त होगा और वह जातकों को मदद करने वाले साबित होंगे। परिवारजनों की ओर से मध्यम लाभ होगा। आप भाषा की मधुरता कि वजह से अनेक कार्य पूरे कर पाएंगे।

तदुपरांत पराक्रम दिखाकर वित्तीय आय बढ़ाने की कोशिश भी कर सकते हैं। आप अपनी भाषा की मधुरता की वजह से अनेक कार्य पूरे कर पाएंगे। सांख्यिकीय व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। शहरी जातक अपने ग्राम जा सकते हैं।

मिथुन: महिला मित्रों के द्वारा आपको लाभ होगा

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह का प्रारंभ आप के लिए अच्छा दिख रहा है। परिवारिक कारणों से आपको किसी भी तरह से लाभ होने की संभावना है। आप के कार्य की हर स्तर पर सराहना होगी।

सामाजिक जीवन के लिए सप्ताह के पहले दो दिन अच्छे साबित होंगे। इसके बाद सप्ताह सामान्य हो सकता है। आपको लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रवास में दिक्कतों की संभावना है। अपनी वाणी पर काबू रखें एवं मन मुटाव की संभावना है। सप्ताह अंत में महिला मित्रों के द्वारा आपको लाभ होगा। पारिवारिक एवं दाम्पत्यजीवन में अनुकूलता बढ़ेगी। मानसिक भार से मुक्ति मिलेगी।

कर्क: शुभ समाचार प्राप्त होंगे

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर केन्द्रित रहेगा। परिवार के सभ्यों के साथ बैठ कर महत्वपूर्ण चर्चा में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र के अनुरूप स्फूर्ति और ताज़गी बढ़ेगी।

सप्ताह के मध्य से आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ दौड़ भाग में व्यस्त रहेंगे। सरकारी एवं अर्द्घ सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सप्ताह के अंतिम दौर में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दोस्तों व रिश्तदारों से मुलाकात की संभावना है। आप में एकाग्रता का अभाव रहने से मन बेचैन रहेगा। किसी की जमानत कराने या महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान रखें। किसी भी प्रलोभन में न आएं।

सिंह: दान-पुण्य करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह आप सौंदर्य, वित्तीय वृद्धि, सुरूचिपूर्ण भोजन, कीमती गहने और सुख सुविधा प्राप्त करने का पूर्ण रूप से प्रयत्न करेंगे। आप पहले दिन से ही मैराथान दौड़ के लिए तैयार हो चुके हैं और व्यस्तता आपकी आदत है।

आपको अपनी मंज़िल का पता चल गया है, इसलिए विलंब न करते हुए आगे बढ़ें। आपको दो बातों पर ध्यान रखना है- वित्त और प्रेम। वैसे तो इन दोनों का मेल बहुत ही जोरदार है।

'जीवन में सफलता से अधिक कुछ महत्त्वपूर्ण नहीं है' यह बात इस समय लागू होती है। गणेशजी कहते हैं कि दान-पुण्य करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा।

कन्या: खर्च बढ़ेगा

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह खाने-पीने के मामले में सावधान रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। आपको गुस्सा ज्यादा आएगा। सरकार से विपरीत प्रवृत्तियों की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। खर्च बढ़ेगा।


गणेशजी कहते हैं कि आध्यात्मिकता या रहस्यमय मामले की ओर ध्यान लगाने का समय है। इससे धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और शायद किसी गूढ़ विद्या को सीखने के लिए आप प्रयत्नशील बनेंगे ऐसी संभावना भी है।

विदेश जाने के लिए इच्छित व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक लाभ और भाई-बहन से लाभ की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दौर में व्यावसायिक क्षेत्र में संभलकर चलें। प्रतियोगी, शत्रु या विरोधी आप के सामने सिर उठाएंगे ऐसी संभावना है।

तुलाः मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

सप्ताह के प्रारंभ में आपको दांपत्यसुख मिलेगा एवं व्यवसायिक क्षेत्र में साझेदारी का कामकाज सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे एवं खर्च की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आप वाणी पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। सप्ताह के अंतिम चरण में लेखन व साहित्य सृजन कर सकते हैं। नये कार्य के प्रारंभ के लिए मन में बनायी गयी योजनाएं साकार हो सकती हैं।

व्यवसायिक तौर पर प्रगति के मामले में आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं किन्तु आप ठोस निर्णय नहीं ले पाऐंगे। विद्यार्थी को एकाग्रता से पढ़ाई करने में समस्या हो सकती है।

वृश्चिकः गलतफहमी हो सकती है

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य संबंधित चिंता रहेगी साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, व आप मानसिक तौर पर चिंतित रहेंगे। सप्ताह में आने वाले समय में थोड़ी राहत का एहसास होगा।

आप मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। मित्रों-परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे। विपरीत लिंगी के प्रति विशेष आकर्षित होंगे।

कम्युनिकेशन गैप की वजह से आप के बारे में गलतफहमी खड़ी हो सकती है या आप को किसी प्रकार से नुकसान भुगतना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों से खर्च में बढ़ौतरी होगी। धीरे-धीरे आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वित्तीय समस्या से बाहर आएंगे।

धनुः दांपत्य सुख प्राप्त कर पाएंगे

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह के प्रारंभिक समय में आप नियमित कामकाज के उपरांत सामाजिक जीवन में भी रस लेंगे। संतान सम्बंधित चिंताएं कम होंगी। खेलकूद में भी आपको रुचि बढ़ सकती है।

इस सप्ताह में आपको शेयर बाज़ार, लॉटरी से लाभ मिल सकता है। छात्रवर्ग की भी विद्याभ्यास में रुचि एवं एकाग्रता बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रोत्साहन के मौके प्राप्त होंगे।

दांपत्यसुख प्राप्त कर पाएंगे। मनोरंजन, नयी खरीदारी, यह सब कुछ आप के कामकाज की सूची में प्रथम स्थान पर रहेगा। साझेदारी में आप को लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन आप किसी धार्मिक स्थल की सैर करेंगे।


मकरः सफलता मिल सकती है

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

गणेशजी के अनुसार सप्ताह का प्रारंभिक समय काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आनंद व उत्साह का माहौल बना रहेगा, जिससे मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मनोरंजन व मौजमस्ती आदि में आप व्यस्त रहेंगे।

इस समय लंबित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या शौक सार्थक हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए काफी प्रगतिमय समय है। अभ्यास में एकाग्रता एवं इच्छित परिणाम के लिए आप माता सरस्वती की पूजा करें।

अभ्यास कक्ष में चलित चीज़ जैसे घड़ी, केलेन्डर, एक्वेरियम आदि न रखें। शेअर, सट्टा, लौटरी में आप को सफलता मिल सकती है। आप इस समय एक साथ काफी सारी प्रवृत्ति करेंगे, फ़िर भी उत्साह कायम रहेगा।

कुंभः मानसिक चिंता कम होगी

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

गणेशजी का कहना है कि आपकी मानसिक चिंता कम होगी एवं आप मानसिक प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। इसके साथ ही आपकी स्वस्थता भी बनी रहेगी। घर-परिवार का माहौल मेल जोल भरा और आनंदित रहेगा।

विशेषकर परिवार का साथ मिलेगा और उनके साथ संवेदना बढ़ेगी। आपको नया काम करने की प्रेरणा मिलेगी, परंतु विचारों में बदलाव आने की वजह से महत्वपूर्ण कार्यों में किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे।

जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदलेगा और सहजता प्राप्त होगी। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता, योग का सहारा लेंगे। छात्र वर्ग को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। अपने व्यवहार से हठीलापन हटाएं।

मीनः सप्ताह के अंतिम चरण में व्यवहारिक बनें

weekly rashiphal 14 july to 20 july 2014

इस सप्ताह में ग्रह कह रहे हैं कि आपका सरल और खुशनुमा स्वभाव ज़िदगी को पूर्णरूप में जीने में मदद करेगा। इस के अलावा प्रतिकूलता और विसंगतता भी जीवन का एक हिस्सा है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए गुरु महाराज आपकी मदद कर रहे हैं।

इस सप्ताह में सामूहिक कार्य, सामाजिक मिलन, समारोह, प्रसिद्धि सब कुछ आप प्राप्त कर पाएंगे और जीवन में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ सकेंगे।

कब क्या करना है उसके लिए आप ऋषि मुनियों द्वारा की गई ज्योतिष शास्त्र की रचना का समय-समय पर लाभ लेकर आनंद का अनुभव कर सकेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आप थोड़ा सा व्यवहारिक बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed