फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक लकी राशिफल: 7 से 13 सितंबर तक इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, सफलता देगी दस्तक

Mon, 07 Sep 2026 10:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 07 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

Weekly lucky Horoscope: सितंबर का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस दौरान जातकों को मनचाहा लाभ मिलने के साथ कई मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आइए इस लकी राशिफल को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 07 to 13 September 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly lucky Horoscope: सितंबर का दूसरा सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता की सौगात लेकर आया है। इस दौरान जातकों को मनचाहा लाभ मिलने के साथ करियर और निजी जीवन में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इसी सप्ताह बुध का राशि परिवर्तन भी होगा, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। वहीं, चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते हुए अलग-अलग राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते 7 से 13 सितंबर 2026 तक का यह सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए बेहद खास और लाभकारी रहने वाला है। इन जातकों को रुके हुए कामों में सफलता मिलने के साथ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आइए इस लकी राशिफल को जानते हैं।

Weekly lucky Horoscope 07 to 13 September 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही अत्यंत शुभ रहने वाला है।
  • आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा।
  • कार्यक्षेत्र में किए गए किसी विशेष कार्य के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है और आपकी मेहनत की सराहना होगी।  
  • आपकी परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
  • किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
  • व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी नए अवसर सामने आ सकते हैं।
Weekly lucky Horoscope 07 to 13 September 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। 
  • किसी बड़ी कारोबारी डील को अंतिम रूप देने में सफलता मिल सकती है, जिससे बाजार में आपकी साख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी और सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। 
  • आपका अधिकांश समय मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बित सकता है। 
  • आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा।

विपरीत राजयोग: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, अचानक हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 07 to 13 September 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। 
  • भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 
  • मन की बात खुलकर साझा करने से संबंधों में मजबूती आएगी।
  • यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इससे जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। 
  • मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 
  • ईमानदारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 07 to 13 September 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। 
  • पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित करने का मौका मिलेगा।
  • इस दौरान की गई यात्रा सुखद और मनचाही प्रगति देने वाली साबित हो सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र हो या घर, कुछ लोग आपके कामकाज और फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें। 
  • नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छे संस्थान से बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। 
  • व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध का समय आपके पक्ष में रहने वाला है।
  • महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed