बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 31 जुलाई, स्थायी संपत्ति की चाहत पूरी होगी

पण्डित विनोद त्यागी

इस वर्ष ग्रहों की स्थिति सामान्य है। पुरानी कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं लेकिन कुछ नयी समस्याएं आकर आपकी चिंता और तनाव को बढ़ाएंगे। सलाह है कि आलस्य और निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें अन्यथा कार्यों में परेशानी आएगी।

आर्थिक दृष्टि से वर्ष कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। घर अथवा जमीन खरीदने की चाहत पूरी होगी। नए लोगों से जान-पहचान होगी और जरूरत के समय इनसे सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को अनुकूल स्थानांतरण एवं प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

व्यवसायियों को कारोबार में लाभ होगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कृषि एवं प्रोपर्टी से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग की भावना बढ़ेगी। छात्र परीक्षाओं में सफलता से प्रसन्न होंगे।

केमिकल इंजीनियरिंग, पशु चिकित्सा, डेयरी फार्म, पत्रकारिता, एनीमेशन, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: कन्या सहित इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत

27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
26 Aug 2026
26 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed