यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति होगी। पुरानी योजनाओं को पूरा करेंगे, किसी नई योजना की शुरूआत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से वर्ष उन्नति दायक रहेगा। आय में वृद्घि होगी, चल-अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है।
कानूनी मामलों में भाग्य आपका साथ देगा, फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों का उन्नति का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेगा।
धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, वकालत, कृषि अनुसंधान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।