फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij In Bigg Boss 20 Actress Recalls How She Helped Her

बिग बॉस 20: 'जब मेरे पास कपड़े...', शहनाज गिल ने शो में दिया इस प्रतियोगी को समर्थन, पुरानी यादें कराईं ताजा

Sat, 10 Oct 2026 12:39 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं शहनाज गिल ने हाल ही में एक पोस्ट करते हुए यह बताया कि वह माही विज को सपोर्ट कर रही हैं।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij In Bigg Boss 20 Actress Recalls How She Helped Her
शहनाज गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और बताया कि वह फिलहाल सलमान खान होस्टेड शो नहीं देख रही हैं। इसके साथ ही शहनाज ने यह भी बता दिया कि वो इस सीजन में किसे सपोर्ट कर रही हैं और क्यों।
विज्ञापन
Trending Videos

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij In Bigg Boss 20 Actress Recalls How She Helped Her
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज गिल ने क्या किया पोस्ट?
अभिनेत्री शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 20' से माही विज का समर्थन किया है। उन्होंने याद किया कि 'बिग बॉस 13' के दौरान मुश्किल समय में माही उनके साथ खड़ी थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शहनाज ने लिखा कि वह आगे भी माही का समर्थन करती रहेंगी, चाहे वह 'बिग बॉस 20' में कैसा भी खेल खेलें।

'बिग बॉस 13' से पहचान बनाने वाली शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं, अच्छा या बुरा। लेकिन मैं फिर भी उनका समर्थन कर रही हूं। एक समय था, जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे… माही ने आगे आकर मेरी बहुत मदद की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij In Bigg Boss 20 Actress Recalls How She Helped Her
माही विज के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI
माही को लेकर क्या बोलीं शहनाज?
शहनाज गिल ने लिखा, 'जब मैं हंसती थी, तो वह मेरे साथ हंसती थीं। जब मैं रोती थी, तो वह मेरे साथ रोती थीं। वह सच में बहुत साफ दिल की इंसान हैं। मैंने उनका यह रूप देखा है। इसलिए, वह घर के अंदर चाहे जैसा भी खेल खेलें, मैं हमेशा माही का समर्थन करूंगी।'
विज्ञापन

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij In Bigg Boss 20 Actress Recalls How She Helped Her
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
इन शो में किया है माही विज ने काम
माही विज को 'लागी तुझसे लगन' और 'बालिका वधू' जैसे टीवी शो में काम किया है। वह 'नच बलिए 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी दिखाई दी थीं। लंबे समय तक छोटे पर्दे से दूर रहने के बाद माही विज कुछ समय पहले सेहर होने को है' शो में नजर आई थीं और इसी के साथ उनकी टीवी पर वापसी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed